Karim Nagar Telangana Chunav Result 2023: करीम नगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, जानिए पल-पल के अपडेट्स

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 08:03 AM IST

Karim Nagar Telangana Chunav Election Result 2023 : 2018 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर रोचक मुकाबला हुआ था। इस सीट पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के गंगुला कमलाकर विजयी हुए थे। जबकि दूसरे स्थान पर बंदी संजय कुमार थे। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के पोन्नम प्रभाकर रहे।

Karim Nagar Telangana Chunav Election Result 2023: करीम नगर सीट तेलंगाना की अहम सीटों में शामिल है। इसकी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 26 है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर अपने सांसद बंदी कुमार संजय को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा नेता का मुकाबला कांग्रेस के पुरुमल्ला श्रीनिवास और भारत राष्ट्र समिति के उम्मीदवार गंगुला कमलाकर से है। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर सभी की नजरें बने हुई हैं। इस सीट के चुनाव रिजल्ट सा जुड़ा हर अपडेट यहां आपको मिलेगा। करीम नगर में मतगणना केंद्र पर उम्मीदवारों के समर्थक पहुंच गए हैं। करीम नगर सीट पर वोटों की गिनता शुरू हो गई है।

Karim nagar

करीम नगर विधानसभा चुनाव 2023।

क्रम संख्या उम्मीदवार पार्टी ताजा स्थिति
1बंदी संजय कुमार भाजपा
2पुरुमल्ला श्रीनिवास कांग्रेस
3गंगुला कमलाकर बीआरएस

संसदीय सीट से बंदी कुमार संजय विजयी हुए

2018 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर रोचक मुकाबला हुआ था। इस सीट पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के गंगुला कमलाकर विजयी हुए थे। जबकि दूसरे स्थान पर बंदी संजय कुमार थे। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के पोन्नम प्रभाकर रहे। गंगुला को इस सीट पर 40.71, बंदी कुमार को 33.18 प्रतिशत और प्रभाकर 19.86 फीसदी वोट मिले। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय सीट से बंदी कुमार संजय विजयी हुए।

End of Feed