कांगड़ा सीट, हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024, वोटिंग की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव रिजल्ट की डेट

kangra Lok Sabha Election 2024 : कांगड़ा लोस में 2024 का चुनाव काफी दिलचस्प है। इस सीट से कांग्रेस पार्टी ने ब्राम्हाण कार्ड खेलते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. राजीव भारद्वाज पर पहली बार दांव लगाया है। आइये जानते हैं इस सीट का चुनावी समीकरण क्या है?

kangra Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव का आखिरी यानी सातवां चरण 1 जून को संपन्न होना है। इस चरण में हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट भी शामिल है, जिसके के लिए वोट डाले जाएंगे। कांगड़ा लोकसभा सीट के तहत हिमाचल प्रदेश की 17 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें कांगड़ा, चुराह, डलहौजी, नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर, नगरोटा, शाहपुर, बैजनाथ, पालमपुर और धर्मशाला इत्यादि शामिल हैं। इनमें से 13 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं, जबकि चंबा की चार विधानसभा क्षेत्र में से 2 कांग्रेस के विधायक हैं। इस सीट पर 1 जून को मतदान होना है और देश की सभी लोकसभा सीटों के साथ 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। आइये जानते हैं पिछले चुनाव में किस पार्टी पर मतदाताओं ने भरोसा जताया था?

बीजेपी-कांग्रेस में सीधी टक्कर

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का सीधे तौर पर मुकाबला देखने को मिलता है। हालांकि, यहां बीजेपी का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। पिछले 9 चुनावों पर गौर करें तो सात बार बीजेपी को जीत हासिल हुई है, पिछले तीन चुनाव से बीजेपी ने जीत की हैट्रिक मारी है। इस बार जीत का चौका लगाने के लिए पार्टी चुनावी मैदान में पसीना बहा रही है। यह सीट कभी कांग्रेस पार्टी का गढ़ हुआ करती थी।

End of Feed