इलेक्शन

'मंडी के लोग आहत हैं, जेपी नड्डा के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे': कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया

Kangana Ranaut-Supriya Shrinate Row: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा उनके खिलाफ साझा की गई एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ इस मामले पर आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगी।

Image

हर महिला सम्मान की हकदार है- कंगना रनौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kangana Ranaut-Supriya Shrinate Row: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत ने सोमवार को कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा कथित तौर पर किए गए एक आपत्तिजनक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'हर महिला अपने सम्मान की हकदार है।' भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की, जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत को उनके जन्मस्थान मंडी से चुनावी मैदान में उतारा गया , जो उनकी चुनावी शुरुआत है।

महिला को अपमानित करना ठीक नहीं- कंगना

इस बीच, कंगना रनौत के चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर कहा कि आज उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली बुलाया है वह उनसे मिलने जा रही है और उसके बाद ही आगे वह कुछ कहेंगी। कंगना ने कहा कि मैं अभिनेत्री हूं अभिनेत्री होने के कारण कोई भी महिला हो महिला का कोई व्यवसाय हो चाहे वह शिक्षक हो चाहे वह अभिनेत्री हो या चाहे वह पत्रकार हो चाहे वह राजनीति में या फिर वह सेक्स वर्कर हो कोई भी महिला हो उसका अपना सम्मान है किसी भी महिला को अपमानित करना ठीक नहीं है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की टिप्पणी को लेकर कंगना ने कहा कि कोई भी महिला हो उसकी मर्यादा और सम्मान का ख्याल रखना चाहिए। मंडी जिसे छोटा काशी भी कहा जाता है बहुत धार्मिक और पवित्र स्थल है लेकिन उन्होंने जिस तरीके से टिप्पणी की है यह ठीक नहीं है इससे बहुत कष्ट हुआ है,आगे इस पर क्या करना है यह पार्टी डिसाइड करेगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article