Kangana Beef Controversy: बीफ वाले बयान पर सियासी घमासान, कंगना का पलटवार, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 11, 2024, 07:24 PM IST

Kangana Ranaut on Beef Controversy: हिमाचल के मंडी से बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की उम्मीदवार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बीफ को लेकर हो रहे विवाद (Beef Controversy) पर कांग्रेस (Congress) को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि कांग्रेस की फितरत ही ऐसी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिनेत्री कंगना रनौत पर कांग्रेस ने बीफ खाने का आरोप लगाया है
  • कंगना ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वो बीफ नहीं खाती हैं
  • वहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है

हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से इस बार एक्ट्रेस कंगना रनौत को बीजेपी ने टिकट दिया है वो वहां पर अपना प्रचार भी कर रही हैं, इस बीच कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया था कि कंगना रनौत ने पिछले दिनों कहा था कि वो बीफ खाती है, वडेट्टीवार ने कहा, 'बीजेपी ने उस कंगना को टिकट दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें बीफ पंसद है और वो खाती हैं।'

kangana Ranaut on beef

मंडी लोकसभा सीट से इस बार एक्ट्रेस कंगना रनौत को बीजेपी ने टिकट दिया है

विपक्ष के आरोपों के बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी प्रत्याशी व अभिनेत्री कंगना रनौत ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वो बीफ नहीं खाती हैं, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है।

End of Feed