इलेक्शन

कमलनाथ का तंज, पिछले 5 महीनों से डबल स्पीड से चल रही थी शिवराज की घोषणाओं की मशीन, विदाई तय

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2023, 01:28 PM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: कमलनाथ ने कहा कि 'चुनाव प्रचार के दौरान वह राज्य में जहां कहीं भी जा रहे हैं, वहां लोगों ने शिवराज सिंह की विदाई का मन बन लिया है। लोग बड़े प्यार से उनकी विदाई करने जा रहे हैं।' सीएम चौहान की घोषणाओं पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बीते समय में शिवराज करीब 22,000 घोषणाएं कर चुके हैं।

Image

मध्य प्रदेश में चुनाव-प्रचार जोरों पर है।

Photo : PTI

Kamalnath News : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव-प्रचार जोर पकड़ चुका है। नेता एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। रैलियों में एक-दूसरे को कमजोर एवं हारा हुआ दिखाने की कोशिश हो रही है। राज्य में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है। जनसभाओं में दोनों ही पार्टियों के नेता एक-दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को करेली में लोगों को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा। कमलनाथ ने कहा कि बिना झूठ बोले शिवराज का खाना हजम नहीं होता। उनकी घोषणाओं की मशीन की बैटरी जल्द खत्म हो जाएगी।

शिवराज की विदाई करने का लोग मन बना चुके हैं-कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा कि 'चुनाव प्रचार के दौरान वह राज्य में जहां कहीं भी जा रहे हैं, वहां लोगों ने शिवराज सिंह की विदाई का मन बन लिया है। लोग बड़े प्यार से उनकी विदाई करने जा रहे हैं।' सीएम चौहान की घोषणाओं पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बीते समय में शिवराज करीब 22,000 घोषणाएं कर चुके हैं। बीते पांच महीनों में उनके घोषणाओं की मशीन की स्पीड दोगुनी हो गई थी लेकिन अब यह घोषणाओं की मशीन खत्म होने जा रही है। बिना झूठ बोले शिवराज सिंह का खाना हजम नहीं होता।

कमलनाथ पर राज्य का अपमान करने का आरोप

इससे पहले मंगलवार को शिवराज ने कमलनाथ को घेरने की कोशिश की। शिवराज ने कमलनाथ पर मध्य प्रदेश को बदनाम करने का आरोप लगाया। भोपाल में उन्होंने कहा, 'मध्य प्रदेश कमलनाथ का प्रदेश नहीं है। राज्य के लिए उनके मन में कोई प्रेम नहीं है। वह राज्य को चौपट प्रदेश के नाम से बुलाते हैं। यह मध्य प्रदेश और राज्य के लोगों का अपमान है।' चौहान ने कहा कि कमलनाथ की दुश्मनी यदि उनसे है तो वह उन्हें निशाना बना सकते हैं लेकिन कांग्रेस नेता को मध्य प्रदेश का अपमान नहीं करना चाहिए।

भाजपा राज में सब कुछ बर्बाद-कमलनाथ

एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने भाजपा पर मध्य प्रदेश को तबाह करने का आरोप लगाया। कमलनाथ ने कहा 'पूरे राज्य को भाजपा ने बर्बाद कर दिया है। उसने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। उसके शासन काल में कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थव्यवस्था सब कुछ तहस-नहश हो गया है। चौपट प्रदेश अब आप लोगों के सामने है।'

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। एमपी के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article