Kairana Election: यूपी की वो सीट जहां हसन परिवार का रहा है दबदबा, प्रदीप कुमार से हुई इकरा चौधरी की भिड़ंत

Kairana Chunav: सपा की इकरा हसन का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप कुमार से हो रहा है। प्रदीप इस सीट से मौजूदा सांसद हैं और उन्होंने 2019 के चुनाव में तबस्सुम हसन को 90 जार से अधिक वोटो से मात दी थी। कैराना लोकसभा सीट पर हसन परिवार के सदस्यों ने चार बार जीत हासिल की है।

Lok Sabha Election 2024: कैराना लोकसभा सीट पर चौधरी परिवार की पार्टी आरएलडी का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। इस सीट पर सपा को सिर्फ एक बार ही जीत नसीब हुई है, इसके बावजूद यहां अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की अच्छी-खासी पकड़ मानी जाती है। सपा और आरएलडी ने मिलकर कई बार इस सीट को अपने कब्जे में लिया है। हालांकि अब जयंत चौधरी सपा के साथ नहीं है। ऐसे में सपा का दबदबा कम होता नजर आ रहा था कि अखिलेश ने हसन परिवार की बेटी को मैदान में उतार दिया, जिसका इस क्षेत्र में दमखम दिखता रहा है।

Battle of Kairana Iqra Hasan vs Pradeep Kumar

प्रदीप कुमार vs इकरा चौधरी।

हसन परिवार की मुश्किलें कम करने की कोशिश

इकरा चौधरी कैराना के हसन परिवार की छोटी बेटी है। इनके भाई नाहिद हसन कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। जिन्हें बीते कई वर्षों से मुसीबतें झेलनी पड़ी। विवादों से नाता होने के चलते नाहिद को सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। उस वक्त इकरा चौधरी अपने भाई का सहारा बनी थीं। नाहिद हसन ने 2022 के चुनाव में कैराना विधानसभा से लगातार तीन चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई। ऐसे में इस वक्त सभी की निगाहें इकरा पर टिकी होंगी।

End of Feed