Lok Sabha Elections 2024: इंदौर सांसद का भी कटेगा टिकट! विजयवर्गीय बोले- मैंने उड़ती-उड़ती खबर सुनी है

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2024, 05:34 PM IST

Indore Lok Sabha Constituency: कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को यह कहकर अटकलों को हवा दे दी कि उन्होंने इस क्षेत्र के मौजूदा भाजपा सांसद शंकर लालवानी का टिकट कटने की उड़ती-उड़ती खबर सुनी है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका टिकट कट सकता है।

Indore Lok Sabha Constituency: मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार को लेकर रहस्य कायम है। इस बीच, सूबे के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को यह कहकर अटकलों को हवा दे दी कि उन्होंने इस क्षेत्र के मौजूदा भाजपा सांसद शंकर लालवानी का टिकट कटने की उड़ती-उड़ती खबर सुनी है।

Kailash Vijayvargiya

कैलाश विजयवर्गीय

विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर इंदौर में एक कार्यक्रम में श्रोताओं के रूप में मौजूद स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए मजाकिया लहजे में यह बात कही। कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता भी उपस्थित थे। विजयवर्गीय ने मंच से हंसी-मजाक करते हुए कहा, मुझे तो उड़ती-उड़ती खबर यह भी मिली है कि शंकरजी (लालवानी) का टिकट इसलिए कटा क्योंकि यह टिकट किसी महिला को देना है। हालांकि, मुझे इस खबर की सच्चाई पता नहीं है।

End of Feed