बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह, बोलीं-'जो लोगों के साथ नहीं खड़ा हुआ, वह पत्नी के साथ कहां खड़ा होगा'

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में ज्योति ने कहा कि काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव हारने के बाद पवन सिंह यहां कभी नहीं आए। पवन सिंह को जिन लोगों ने वोट दिया उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। पवन सिंह को दो लाख से ज्यादा लोगों ने वोट दिया, लेकिन वे उनके साथ नहीं खड़े हुए तो वह अपनी पत्नी के साथ कैसे खड़े होंगे।

Jyoti Singh: भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि वह बिहार की काराकाट सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहती हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में ज्योति ने कहा कि काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव हारने के बाद पवन सिंह यहां कभी नहीं आए। पवन सिंह को जिन लोगों ने वोट दिया उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। पवन सिंह को दो लाख से ज्यादा लोगों ने वोट दिया, लेकिन वे उनके साथ नहीं खड़े हुए तो वह अपनी पत्नी के साथ कैसे खड़े होंगे।

jyoti singh

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी हैं ज्योति सिंह।

...वह अपनी पत्नी के साथ क्या खड़ा होगा?

ज्योति सिंह ने कहा, 'मैं बिहार के करकट से चुनाव लड़ना चाहती हूं क्योंकि पवन जब से उस सीट से लोकसभा चुनाव लड़े हैं, तब से एक बार भी वहां नहीं गए। जिन्होंने उन्हें वोट दिया, उन लोगों की उम्मीदों और भावनाओं के साथ धोखा हुआ है। फिर भी मुझे यह कहकर दोषी ठहराया जा रहा है कि मैं यह सब राजनीतिक कारणों से कर रही हूं। जो व्यक्ति उन दो लाख से अधिक लोगों के लिए नहीं खड़ा हो सका जिन्होंने उसे वोट दिया, वह अपनी पत्नी के लिए कैसे खड़ा होगा।'

End of Feed