Bihar Chunav: अतीत की परछाई या सियासी हथियार, चुनाव में धारणा की जंग का केंद्र बना 'जंगलराज'

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मुकाबला केवल चुनावी मैदानों में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया, टीवी बहसों और जनता की स्मृतियों में भी लड़ा जा रहा है। और जनता की स्मृतियों के इस रणक्षेत्र में शायद ही कोई शब्द ‘जंगलराज’ जितना ताकतवर राजनीतिक हथियार बन पाया है। यह शब्द लालू प्रसाद और बाद में उनकी पत्नी राबड़ी देवी के शासनकाल (1990 के दशक) के दौरान कथित रूप से कानून-व्यवस्था की बदहाली के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मुकाबला केवल चुनावी मैदानों में नहीं, बल्कि सोशल मीडिया, टीवी बहसों और जनता की स्मृतियों में भी लड़ा जा रहा है। और जनता की स्मृतियों के इस रणक्षेत्र में शायद ही कोई शब्द‘जंगलराज’ जितना ताकतवर राजनीतिक हथियार बन पाया है। राजग की ओर से जदयू और उसकी प्रमुख सहयोगी भाजपा के नेता, विपक्षी राजद और ‘इंडिया गठबंधन’ पर निशाना साधने के लिए ‘जंगलराज’ शब्द का बार-बार इस्तेमाल कर रहे हैं।

Jungle Raj

बिहार विधानसभा चुनाव (फाइल फोटो)

कानून व्यवस्था की बदहाली वाला जंगलराज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राजग के शीर्ष नेता लगातार चुनावी सभाओं में ‘जंगलराज’ का हवाला देते हुए मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि ‘‘उस दौर को लौटने न दें’’ और युवाओं को ‘‘जंगलराज के दौर की सच्चाई बताएं।’’ यह शब्द लालू प्रसाद और बाद में उनकी पत्नी राबड़ी देवी के शासनकाल (1990 के दशक) के दौरान कथित रूप से कानून-व्यवस्था की बदहाली के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

End of Feed