Journo Mirror Exit Poll ने पलट दी बाजी, महागठबंधन को 130-140 सीटें मिलने का अनुमान

Journo Mirror Exit Poll 2025 (Bihar Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Prediction) जर्नो मिरर एग्जिट पोल : बिहार विधानसभा चुनाव के तहत दोनों चरणों का मतदान हो चुका है और अब सभी को 14 नवंबर को मतगणना का इंतजार है। इससे पहले एग्जिट पोल ने सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है। जर्नो मिरर एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

Journo Mirror Exit Poll 2025 (जर्नो मिरर एग्जिट पोल): दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान कल यानी मंगलवार 11 नवंबर को सम्पन्न हुआ। पहले चरण के तहत 6 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि 14 नवंबर 2025 को मतगणना होगी और जनता की पसंद सबसे सामने होगी। इससे पहले हर नेता और पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इधर ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने सत्तारूढ़ NDA को एकतरफा बढ़त और बहुमत के आंकड़े से काफी आगे दिखाया है, जबकि महागठबंधन को 100 से कम सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इस बीच एक एग्जिट पोल ऐसा भी है, जिसका अनुमान है कि बिहार में इस बार महागठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। चलिए जानते हैं -

Journo Mirro Exit Poll Result.

इस एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में अब की बार तेजस्वी सरकार

मंगलवार 11 नवंबर की शाम जैसे ही दूसरे चरण के तहत बिहार विधानसभा की 122 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई, वैसे ही एग्जिट पोल सामने आने लगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कई सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स किए, लकिन ज्यादातर ने सत्तारूढ़ NDA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखा। लेकिन जर्नो मिरर एग्जिट पोल (Journo Mirror Exit Poll 2025) ही सिर्फ एक ऐसा एग्जिट पोल रहा, जिसके अनुसार बिहार में इस बार नीतीश कुमार की विदायी तय है और महागठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।

End of Feed