इलेक्शन

झारखंड चुनाव: जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा, सीएम सोरेन का ऐलान

हेमंत सोरेन ने कहा, हमने अपनी चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और हमें विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा है। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा।

Image

हेमंत सोरेन

Photo : PTI

Jharkhand Elections: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा। सोरेन ने झामुमो की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद पार्टी की चुनावी तैयारियों पर भरोसा जताया और आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य में फिर से सत्ता हासिल करेगा। विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है।

गठबंधन सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा

सोरेन ने बैठक के बाद कहा, मैंने आज (सोमवार को) सभी कार्यकर्ताओं और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में भाग लिया। हमने अपनी चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और हमें विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा है। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा के विपरीत, झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं करता है क्योंकि इसने कई कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया है। झामुमो विधायक और सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि गठबंधन को जीत का भरोसा है क्योंकि राज्य में डबल इंजन सरकार के बावजूद 2019 में वह सत्ता में आई थी।

भाजपा पर निशाना

राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने इस बात पर जोर दिया कि झामुमो ने विभिन्न पहलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया है, जो कि पिछले भाजपा शासन के विपरीत है, जिसे महिला तस्करी के मुद्दों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। झामुमो ने एक बयान में कहा, पार्टी के उम्मीदवारों के चयन के अलावा गठबंधन सहयोगियों के साथ विधानसभा क्षेत्रों के विभाजन के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष (शिबू सोरेन) और कार्यकारी अध्यक्ष (हेमंत सोरेन) को केंद्रीय समिति द्वारा अधिकृत किया गया था। बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती और सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article