Jharkhand Result: BJP में आए 'बाहरी' नेताओं को जनता ने नहीं किया स्वीकार, सिर्फ चंपई सोरेन की बची लाज; नेता विपक्ष भी हारे

Jharkhand Result: बीजेपी के कई दिग्गज झारखंड में अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे हैं, जिसमें नेता प्रतिपक्ष से लेकर बड़े दलबदलूओं तक के नाम शामिल हैं। सीता सोरेन से लेकर चंपई सोरेन के बेटे तक चुनाव हार गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्जुन मुंडा की पत्नी हारी
  • अमर कुमार बाउरी भी हारे
  • चंपई सोरेन का बेटा भी हारा

Jharkhand Result: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से बीजेपी को तो बड़ा झटका लगा ही है, साथ ही उन दलबदलूओं को भी झटका लगा है, जो चुनाव से पहले पाला बदलकर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी में दूसरी पार्टियों ने आए नेताओं को बड़ी हार मिली है। अकेले चंपई सोरेन सिर्फ अपनी सीट बचा पाए हैं, वो भी सिर्फ अपनी, चंपई अपने बेटे को भी नहीं जीता पाए।

jharkhand  bjp

जेएमएम छोड़कर बीजेपी में आई थी हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन

End of Feed