इलेक्शन

Jharkhand Election: तेजस्वी यादव बोले BJP बताए 'झारखंड में उसका CM चेहरा कौन'

Jharkhand assembly election: तेजस्वी ने बोकारो में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने के लिए जिम्मेदार है।

Image

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

Jharkhand assembly election: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को भाजपा से पूछा कि झारखंड में उसका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है।उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार स्पष्ट है।तेजस्वी ने धनबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि वे भाजपा से पूछें कि यदि वह झारखंड में सत्ता में आती है, तो उसका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, क्योंकि 'इंडिया' गठबंधन के पास अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में स्पष्टता है।

तेजस्वी ने कहा, 'केंद्र में भाजपा नीत सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। भाजपा आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि को रोकने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में नाकाम रही है।'राजद नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी राज्यों में गैर-भाजपा सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

तेजस्वी ने कहा, 'उन्होंने (BJP) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को जेल भेजा और मुझे भी जेल भेजने की कोशिश की। हम जेल जाने के नाम से डरने वाले नहीं हैं।' उन्होंने कहा, 'वे (BJP) असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हिंदू और मुस्लिम के नाम पर नफरत फैला रहे हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article