इलेक्शन

रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड बना धर्मशाला, बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे...बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने गढ़वा के भवनाथपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला में तब्दील हो गया है, जिन्हें अराजकता फैलाने के लिए खुली छूट दे दी गई है।

Image

सीएम योगी का धुंआधार प्रचार

Yogi Aditya Nath in Jharkhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला में तब्दील कर देने का आरोप लगाया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया, पत्थरबाजों और त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों और व्यवधान पैदा करने वालों से निपटने के लिए झारखंड में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है।

रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला बना झारखंड

उन्होंने गढ़वा के भवनाथपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला में तब्दील हो गया है, जिन्हें अराजकता फैलाने के लिए खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर वे विभाजित हुए तो उनका सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार, अराजकता

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार, अराजकता और प्राकृतिक संसाधनों की लूट को बढ़ावा दिया। सोरेन परिवार, लालू प्रसाद के परिवार और गांधी परिवार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रांची, पटना और दिल्ली के तीन परिवार अपने ही विकास के लिए लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि झामुमो नीत शासन के तहत प्राकृतिक संपदा को लूटा जा रहा है, मजदूर झारखंड से पलायन करने को मजबूर हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

पत्थरबाजों और माफियाओं को यमराज के घर तक टिकट

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पत्थरबाजों और माफियाओं को यमराज के घर तक टिकट देने के लिए झारखंड में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो नीत शासन में लोगों को शांतिपूर्वक त्योहार नहीं मनाने दिए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा और गौरव, महिला सशक्तीकरण और युवाओं को रोजगार की गारंटी दे सकती है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article