इलेक्शन

'रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में BJP-NDA की सरकार': झारखंड की रैली में PM Modi ने भरी हुंकार

Jharkhand Assembly Polls 2024: झारखंड में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। अब झारखंड में विधानसभा का चुनाव है, हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल की इंजन सरकार बनानी है।

Image

झारखंड की रैली में पीएम मोदी ने भरी हुंकार

Photo : ANI

Jharkhand Assembly Polls: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि झारखंड में चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब पूरा देश 'विकसित भारत' बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के बीच एक ही गूंज है कि 'रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार'। राज्य के गढ़वा में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद राज्य में विकास भी दोगुनी गति से होगा। 'आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। अब झारखंड में विधानसभा चुनाव हैं, हम सभी को एक साथ आना है और भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में यहां डबल इंजन की सरकार बनानी है। मैं झारखंड भाजपा को कल एक अद्भुत संकल्प पत्र जारी करने के लिए बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दीं और विकसित भारत के महत्व पर जोर दिया। इस समय छठ का उत्साह हर जगह दिखाई दे रहा है। मैं छठी मैया की पूजा करने वालों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब पूरा देश 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। यानी आने वाले 25 साल देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

जेएमएम सरकार ने विकास में डाली बाधा

पीएम मोदी ने कहा कि देश की आजादी के 100 साल पूरे हो जाएंगे और झारखंड भी तब 50 साल का हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड में किसानों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। झारखंड में बेहतर सुविधाओं के लिए, किसानों के लिए, राज्य में उद्योगों को मजबूत करने के लिए, केंद्र सरकार ने हरसंभव प्रयास किया है, तब भी जब जेएमएम सरकार ने इसके सामने बाधाएं खड़ी कीं...। जब आप यहां डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, तो राज्य में विकास भी दोगुनी गति से होगा। बता दें, झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होने वाले हैं, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article