इलेक्शन

Jharkhand Assembly Elections: इंडिया गठबंधन 'भानुमति का कुनबा': झारखंड चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना

Jharkhand Assembly Elections 2024: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह स्वाभाविक गठबंधन नहीं हैं। यह 'भानुमति का कुनबा, कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा' जैसा है। यह वैचारिक सहमति के बिना समान हितों वाले लोगों का समूह है।

Image

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jharkhand Assembly Elections: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड में सहयोगी दलों- आजसू, जदयू और लोजपा के साथ सीट का बंटवारा पूरा कर लिया है। उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को भानुमति का कुनबा जैसा स्वार्थी गठबंधन करार दिया। झारखंड चुनाव में सीट के बंटवारे को लेकर विपक्षी गठबंधन के बीच मतभेदों पर एक सवाल का जवाब देते हुए चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि वह स्वाभाविक गठबंधन नहीं हैं। यह 'भानुमति का कुनबा, कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा' जैसा है। यह वैचारिक सहमति के बिना समान हितों वाले लोगों का समूह है। वे मोदी और भाजपा का विरोध करने के एकमात्र एजेंडे के साथ एकजुट हैं।

ये अंधे लोग भारत की प्रगति में बाधा उत्पन्न कर रहे- शिवराज सिंह चौहान

चौहान ने आरोप लगाया कि मोदी का विरोध करने के लिए, ये अंधे लोग भारत की प्रगति और विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। वे जन कल्याण कार्यों पर भी संदेह करते हैं, और (जवानों की) शहादत पर सवाल उठाते हैं...ये लोग अपने मतभेदों से जूझ रहे हैं। उन्हें देश के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने‌ कहा कि इसके विपरीत, भाजपा के नेतृत्व वाला राजग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक सुविचारित गठबंधन है, जिसका लक्ष्य एक गौरवशाली भारत का निर्माण करना है। चौहान ने कहा कि विकास की दृष्टि से, हमने (राजग ने) झारखंड में अपने सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे का काम पूरा कर लिया है। हम आजसू, जदयू और लोजपा के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुआ आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण और आतंकवादियों का कायराना कृत्य है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article