LIVE

Jharkhand Election 2024 Voting : झारखंड में दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग समाप्त, आखिरी चरण का मतदान प्रतिशत रहा 67.59 फीसदी

Jharkhand Election 2024 (झारखंड विधानसभा चुनाव वोटिंग) Voting updates : झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान हो रहा है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी सहित 528 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है। कुल 14,218 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था।

आयुष सिन्हाUpdated Nov 20, 2024, 18:19 IST
Jharkhand Election 2024 Voting : झारखंड में दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग समाप्त, आखिरी चरण का मतदान प्रतिशत रहा 67.59 फीसदी

Jharkhand Election 2024 Voting : झारखंड में दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग समाप्त, आखिरी चरण का मतदान प्रतिशत रहा 67.59 फीसदी

Jharkhand Election 2024 (झारखंड विधानसभा चुनाव वोटिंग) Voting Updates: झारखंड में आज दूसरे और अंतिम चरण में कुल 81 विधानसभा सीटों में से 38 पर मतदान हुआ, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता एवं भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी सहित 528 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है। कुल 14,218 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था।


  • झारखंड में दूसरे चरण के लिए मतदान प्रतिशत रहा 67.59 फीसदी
  • 528 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
  • कुल 1.23 करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र
  • 13 नवंबर को हुआ था पहले चरण का मतदान

NOV 20, 2024 18:17 IST

निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक झारखंड (द्वितीय चरण) और 67.59% मतदान हुआ

NOV 20, 2024 18:07 IST

जामताड़ा में मतदान अधिकारियों द्वारा EVM को सील किया जा रहा है

NOV 20, 2024 16:17 IST

दोपहर 3 बजे तक झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में 61.47% मतदान हुआ

NOV 20, 2024 15:12 IST

झारखंड चुनाव: उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया गया

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप में एक पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दुबे ने दावा किया कि उनकी शिकायत के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। दुबे ने देवघर में संवाददाताओं से कहा, मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार और मंत्री हफीजुल हसन का पक्ष लेने के लिए देवघर जिले के मधुपुर में बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने मेरी शिकायत को गंभीरता से लिया और अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
NOV 20, 2024 14:34 IST

कहां कितना मतदान हुआ?

झारखंड में सबसे अधिक 53.83 प्रतिशत मतदान पाकुड़ में हुआ, इसके बाद जामताड़ा में 52.21 प्रतिशत, रामगढ़ में 51.26 प्रतिशत और दुमका जिले में 50.28 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के पहले छह घंटों में गोड्डा में 50.27 प्रतिशत, देवघर में 49.83 प्रतिशत, हजारीबाग में 48.62 प्रतिशत, गिरिडीह में 48.01 प्रतिशत, साहिबगंज में 47.51 प्रतिशत और धनबाद में 43.16 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर एक बजे तक सबसे कम, 42.52 प्रतिशत मतदान बोकारो में हुआ। कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 60.79 लाख महिलाएं और 147 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
NOV 20, 2024 13:50 IST

झारखंड में दोपहर 1 बजे तक कितना मतदान हुआ?

झारखंड में दोपहर 1 बजे तक कितना मतदान हुआ?
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान दर्ज किया गया।
NOV 20, 2024 12:09 IST

झारखंड में सुबह 11 बजे तक कितना मतदान हुआ?

झारखंड में सुबह 11 बजे तक कितना मतदान हुआ?
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान दर्ज किया गया।
NOV 20, 2024 12:04 IST

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए मतदान केंद्रों पर वॉलेंटियर्स

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए मतदान केंद्रों पर वॉलेंटियर्स
झारखंड के राज्य चुनाव आयोग ने तस्वीर साझा कर सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया है कि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए मतदान केंद्रों पर वॉलेंटियर्स हैं तैयार।
NOV 20, 2024 10:37 IST

राहुल गांधी ने मतदाताओं से की वोट डालने की अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के भाइयों-बहनों, मैं आप सभी से अपील करता हू्ं कि आज राज्य के स्वाभिमान और संविधान की रक्षा के लिए वोट अवश्य डालें। महाविकास आघाड़ी को दिया आपका हर वोट आपकी नौकरियों और प्रोजेक्ट्स की चोरी को रोकेगा, किसानों को फसलों का सही दाम दिलाएगा और 5 गारंटियों से आपके जीवन में समृद्धि लाएगा।” वहीं झारखंड के लोगों से राहुल ने कहा कि 'झारखंड के अपने‌ मतदाता भाई-बहनों से अपील करता हूं कि आज अपने हितों की रक्षा और बेहतर भविष्य के लिए बड़ी संख्या में वोट अवश्य करें। INDIA को दिया आपका हर वोट आपके जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा करेगा और मंईयां सम्मान योजना जैसी 7 गारंटियों से आपका जीवन खुशहाल बनाएगा।' बता दें कि महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर आज (20 नवंबर) मतदान हो रहा है। सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें यह बयां करने के लिए पर्याप्त है कि वो मतदान को लेकर उत्साहित हैं। वहीं, 23 नवंबर को दोनों राज्यों के नतीजों की घोषणा होगी। इसी दिन यह साफ हो जाएगा कि सूबे में किसकी सरकार बनने जा रही है।
NOV 20, 2024 10:36 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदाताओं से की वोट डालने की अपील

​महाराष्ट्र और झारखंड में जारी मतदान के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर महाराष्ट्र और झारखंड की जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र और झारखंड के हमारे नागरिकों ने वोट डालना शुरू कर दिया है। शिवाजी-शाहू-फुले-आंबेडकर की विचारधारा वाले महाराष्ट्र के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वो अधिक से अधिक संख्या में मतदान ज़रूर करें। महाराष्ट्र के गौरव, राज्य की समृद्धि और दशकों से हो रहे विकास को संरक्षित करें। अवसरवादी राजनीति, चुनिंदा पूंजीपतियों को फ़ायदा पहुंचाने की नीति और किसानों-नौजवानों के भविष्य ख़तरे में डालने वाली शक्तियों को महाराष्ट्र से दूर रखें।” उन्होंने आगे कहा, “धन-बल और बाहुबल की राजनीति महाराष्ट्र में कभी नहीं हुई, आपको ईवीएम पर वोट देने से पहले सोचना होगा कि ऐसे गिरते राजनीतिक स्तर ने महाराष्ट्र के स्वाभिमान को कितनी ठेस पहुंचाई है। झारखंड की जनता ने प्रथम चरण में जन-कल्याण, जल, जंगल, जमीन और जनजातीय सभ्यता के संरक्षण के लिए वोट दिया था, इस चरण में भी आपको अपने अधिकारों को सुरक्षित रखना है। सामाजिक न्याय की जीत तय है। ध्रुवीकरण की हार निश्चित है। हमारे युवा साथियों से अपील है कि वोट जरूर दें, लोकतंत्र के इस पर्व पर हम उनका स्वागत करते हैं। वोट दें, और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करें।”
NOV 20, 2024 10:14 IST

मतदान को लेकर क्या बोलीं कल्पना सोरेन?

NOV 20, 2024 09:54 IST

झारखंड की 38 सीटों पर अब तक कितनी वोटिंग हुई?

झारखंड की 38 सीटों पर अब तक कितनी वोटिंग हुई?
झारखंड चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान हुआ।
NOV 20, 2024 09:28 IST

भाजपा उम्मीदवार अमर कुमार बाउरी ने मतदान के दिन की पूजा-अर्चना

NOV 20, 2024 09:19 IST

बाबूलाल मरांडी ने कहा- सीएम सोरेन ने युवाओं को धोखा दिया

​गिरिडीह: झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, "सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। यह लोकतंत्र का उत्सव है और हमें राज्य के विकास के लिए वोट देने का यह अवसर 5 साल में एक बार मिलता है। मुख्य मुद्दे घुसपैठ, बेरोजगारी हैं। सीएम सोरेन ने युवाओं को धोखा दिया है। हमने युवाओं से इस बार एनडीए का समर्थन करने की अपील की है..."
NOV 20, 2024 09:15 IST

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में किया मतदान

NOV 20, 2024 08:31 IST

धनबाद विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राज सिन्हा ने किया बड़ा दावा

NOV 20, 2024 08:31 IST

जेएमएम सांसद नलिन सोरेन का दावा- हमारी सरकार है और रहेगी

NOV 20, 2024 08:30 IST

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए झारखंड में लगी कतार

​झारखंड के दुमका समेत अन्य मतदान केंद्रों के बाहर लोग कतार में खड़े हैं। सूबे में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
NOV 20, 2024 08:27 IST

झारखंड के दुमका में वोटिंग के लिए लाइन में खड़े लोग

NOV 20, 2024 07:04 IST

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू