
Jharkhand Assembly Election 2024 Voting Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव में 43 सीट पर 66.18 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज
Jharkhand Assembly Election 2024 (झारखंड विधानसभा चुनाव वोटिंग) Phase 1 Voting Updates:: झारखंड में पहले फेज की 43 सीटों के साथ ही 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए 43 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा के सामने इस बार भी कड़ी चुनौती होगी, क्योंकि इन 43 में से 25 सीटों पर महागठबंधन (झामुमो-कांग्रेस-राजद के गठबंधन) ने पिछली बार जीत हासिल की थी। वहीं भाजपा को महज 13 सीट पर जीत नसीब हुई थी। पहले चरण के मतदान में पूर्व सीएम चंपई सहित हेमंत सरकार के छह मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
- सरायकेला विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा के गणेश महली से मुकाबला
- लोहरदगा सीट पर कांग्रेस कोटे के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को आजसू पार्टी की नीरू शांति भगत दे रही हैं सीधी टक्कर
- गढ़वा विधानसभा सीट मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी और सपा उम्मीदवार पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह से चुनौती
- जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर कांग्रेस कोटे के मंत्री बन्ना गुप्ता का पूर्व मंत्री जदयू के सरयू राय से सीधा मुकाबला
- चाईबासा में झामुमो कोटे के मंत्री दीपक बिरुआ को भाजपा की गीता बलमुचू दे रही हैं चुनौती
- मंत्री रामदास सोरेन को घाटशिला सीट पर भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन से टक्कर
- लातेहार में झामुमो कोटे के मंत्री बैद्यनाथ राम का भाजपा के प्रकाश राम से सीधा मुकाबला
- रांची विधानसभा सीट पर सीपी सिंह को चुनौती दे रही हैं झामुमो की प्रत्याशी राज्यसभा की सांसद डॉ महुआ माजी
- कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डाला अपना वोट
- सुबह नौ बजे तक विजयपुर में 17.86 प्रतिशत और बुधनी में 16.90 प्रतिशत मतदान हुआ है
- रांची में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान धोनी और उनकी पत्नी ने मतदान किया
- बंगाल में छह सीटों पर अपराह्न एक बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ