सीट बंटवारे पर 'INDIA' में बिखराव, सपा के बाद अब नीतीश की पार्टी ने MP में उतारे उम्मीदवार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Oct 25, 2023, 07:27 AM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : सपा और जद-यू से सीटों पर कांग्रेस का तालमेल न बनने की वजह भी है। कांग्रेस यह मानकर चल रही है कि वह अकेले दम पर भाजपा को हरा सकती है। उसे किसी अन्य दल के सहयोग या समर्थन की जरूरत नहीं है। वह अपने सहयोगी दलों को अगर सीट देती है तो भाजपा के खिलाफ लड़ाई कमजोर पड़ सकती है। कई ओपिनियन पोल में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बताई गई है, ऐसे में कांग्रेस सीट बंटवारे पर कोई खतरा नहीं उठाना चाहती।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : सीट बंटवारे पर 'INDIA' के घटक दलों के बीच बात नहीं बन पा रही है। समाजवादी पार्टी के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी आगे भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस से सीटों पर सहमति नहीं बनने पर सपा अब तक अपने 42 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

Nitish Kumar

एमपी चुनाव के लिए जद-यू ने उतारे प्रत्याशी।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान

जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान के एक बयान के अनुसार, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए यह पार्टी की ओर से जारी पहली सूची है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को सभी 230 सीट के लिए मतदान होगा। जद (यू) के पांच उम्मीदवारों में चंद्रपाल यादव (पिछोर), रामकुंवर रायकवार (राजनगर), शिव नारायण सोनी (विजय राघवगढ़), तोल सिंह भूरिया (थांदला) और रामेश्वर सिंगला (पेटलावद) शामिल हैं।

End of Feed