JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट, अनंत सिंह को मोकामा से बनाया कैंडिडेट; देखें किसे कहां से मिला टिकट

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का जारी की। इस लिस्ट में 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है जिसमें मोकामा से अनंत सिंह, वैशाली से सिद्धार्थ पटेल, हसनपुर से राज कुमार राय को उम्मीदवार बनाया गया है।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट का जारी की। इस लिस्ट में 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है जिसमें मोकामा से अनंत सिंह, वैशाली से सिद्धार्थ पटेल, हसनपुर से राज कुमार राय को उम्मीदवार बनाया गया है। जदयू की इस पहली लिस्ट में वो 4 सीटें भी शामिल हैं जिसका दावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कर रहे थे।

Nitish Kumar Sanjay Jha

जदयू ने उम्मीदवारों का किया ऐलान (फाइल फोटो)

सूची में तीन प्रभावशाली और विवादित छवि वाले नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि 10 अनुसूचित जाति (एससी) प्रत्याशियों को टिकट देकर पार्टी ने सामाजिक समीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया गया है। ये तीनों अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह ने मंगलवार को ही नामांकन दाखिल कर लिया था।

End of Feed