इलेक्शन

Jangpura Election Result 2025 Live: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया ने मानी हार, जीतने वाले उम्मीदवार को दी बधाई

ECI.gov.in Results 2025, Jangpura Vidhan Sabha Chunav Live: जंगपुरा सीट दिल्ली की 70 सीटों में से एक है। यह सीट दक्षिण पूर्व जिले में आती है। इस सीट का निर्वाचन क्षेत्र कोड 35041 है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट के चुनाव नतीजे पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। जंगपुरा सीट के चुनाव नतीजे से जुड़े हर लाइव अपडेट्स आपको यहां मिलते रहेंगे।

Image

Jangpura Election Result 2025 Live: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया ने मानी हार, जीतने वाले उम्मीदवार को दी बधाई

Jangpura Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025 (जंगपुरा दिल्ली चुनाव रिजल्ट 2025) Election News Hindi LIVE Updates: दिल्ली की जंगपुरा सीट पर इस बार भी चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्प और कांटे की रही। आप नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इस बार पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतरे। जिनके सामने भारतीय जनता पार्टी ने तरविंदर सिंहर मारवाह और कांग्रेस ने फरहाद सूरी को प्रत्याशी बनाया। लेकिन जंगपुरा की जंग में मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने हार स्वीकार करते हुए कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं ने अच्छा संघर्ष किया, हम सभी ने कड़ी मेहनत की। लोगों ने भी हमारा समर्थन किया। लेकिन मैं 600 वोटों से हारा हूं। मनीष सिसोदिया ने जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि वह विधानसभा क्षेत्र के लिए काम करेंगे।

जंगपुरा विधानसभा सीट पर इस बार तरविंदर सिंह मारवाह, फरहाद सूरी, मनीष सिसोदिया, रविंद्र सिंह रवियोदय, अनिल कुमार, राकेश सागर, बिजेंद्र, अशोक बंबानी और सुनील कुमार कुकरेजा उम्मीदवार रहे। इस सीट से चुनाव जीतने के लिए सभी प्रत्याशियों ने अपना पूरा जोर और दमखम लगाया। मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनावी वादे और क्षेत्र में विकास करना का दावा किया गया। चुनाव-प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी खूब चला।

जंगपुरा सीट पर 2025 के उम्मीदवार

तरविंदर सिंह मारवाह (BJP)

फरहाद सूरी (CONG)

मनीष सिसोदिया (AAP)

रविंद्र सिंह रवियोदय (BSP)

अनिल कुमार (BHARP)

राकेश सागर (BLUIP)

बिजेंद्र (HJSP)

अशोक बंबानी (IND)

सुनील कुमार कुकरेजा (IND)

जंगपुरा सीट का 2020 का चुनाव रिजल्ट

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर AAP पार्टी की प्रवीण कुमार विजयी हुए। इस सीट पर प्रवीण कुमार को 45133 वोट मिले। प्रवीण कुमार ने 16063 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीता। इस चुनाव में प्रवीण कुमार को 50.88 फीसद वोट मिले। जंगपुरा सीट पर प्रवीण कुमार (AAP), सुभाष (BSP), मोहम्मद असलम (IND), चंद्रशेखर सिंह (IND), प्रभाव सिंह बख्शी (BJP), तरविंदर सिंह मारवाह (CONG) ने चुनाव लड़ा।

जंगपुरा सीट का 2015 का चुनाव रिजल्ट

2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर AAP पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण कुमार विजयी हुए। इस सीट पर प्रवीण कुमार को कुल 43927 वोट मिले। इस चुनाव में प्रवीण कुमार का वोट प्रतिशत 48.11% था। इस सीट को प्रवीण कुमार ने 20450 वोटों के अंतर से जीता। इस सीट पर अशोक (BSP), तरविंदर सिंह मारवाह (CONG), प्रवीण कुमार (AAP), मनिंदर सिंह धीर (BJP), विश्वनाथ (NDP), अनिल कुमार (IND), परवीन अरोड़ा (IND), योगेश तलवार (IND), अनिल सिंह (SHS) चुनाव मैदान में थे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article