LIVE

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का फाइनल रिजल्ट, जेकेएनसी को मिली 42 सीटें, बीजेपी ने जीती 29 सीटें; APP का भी खुला खाता

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का फाइनल रिजल्ट, जेकेएनसी को मिली 42 सीटें, बीजेपी ने जीती 29 सीटें; APP का भी खुला खाता

जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के परिणाम आ चुके हैं। यहां अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद पहली बार चुनाव संपन्न हुए हैं, ऐसे में पूरे देश की नजर चुनाव परिणामों पर टिकी हुई थी। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 42 सीटों पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, 29 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर रही।



  • जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के परिणाम आ चुके हैं।
  • नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जम्मू कश्मीर में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • नेशनल कांग्रेस गठबंधन 48 सीटों पर जीत दर्ज की है।
  • भाजपा 29 सीटों पर सिमट गई।
  • कमाल की बात है कि आम आदमी पार्टी ने भी एक विधायक जीताकर खाता खोल लिया है।

OCT 08, 2024 18:10 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 का फाइनल रिजल्ट

  • जेकेएनसी: 42 जीते
  • बीजेपी: 29 जीतीं
  • कांग्रेस: ​​6 जीते
  • IND: 7 जीता
  • जेकेपीडीपी: 3 जीता
  • सीपीआई (एम): 1 जीता
  • आम आदमी पार्टी: 1 जीता
OCT 08, 2024 16:57 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: पिछले पांच साल में नेशनल कॉन्फ्रेंस को बर्बाद करने की कोशिश-उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि पिछले पांच साल में नए-नए संगठन बनाकर उनकी पार्टी को बर्बाद करने के अनेक प्रयास किए गए लेकिन इस चुनाव में ये संगठन खत्म हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री उमर ने आज मतगणना में गांदेरबल सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीडीपी उम्मीदवार को 10,000 से अधिक वोट से हरा दिया है, वहीं बडगाम में उन्हें पीडीपी उम्मीदवार से 18,000 से अधिक वोट से जीत मिली है।
OCT 08, 2024 15:55 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: J&K BJP अध्यक्ष रविंद्र रैना का इस्तीफा

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रविंद्र रैना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
OCT 08, 2024 14:33 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: उमर अब्दुल्ला बनेंगे मुख्यमंत्री

जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। इस पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के अगले सीएम उमर अब्दुल्ला होंगे। उमर अब्दुल्ला पहले भी जम्मू कश्मीर के सीएम रह चुके हैं और फारूक अब्दुल्ला के बेटे हैं।
OCT 08, 2024 14:30 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: अब तक 40 सीटों पर नतीजे घोषित


जम्मू कश्मीर की 90 में से 40 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। इसमें 19 सीटें नेशनल कांफ्रेंस, 14 सीटें भाजपा, दो सीटें कांग्रेस, दो पर पीडीपी व तीन पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है।
OCT 08, 2024 13:29 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर में AAP का खुला खाता

जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है। डोडा सीट पर आप प्रत्याशी मेहराज मलिक ने 4500 से ज्यादा वोटों से निकटतम प्रत्याशी हो हराया है।
OCT 08, 2024 12:55 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर में चार सीटों पर नतीजे घोषित

गुरेज - नाजिर अहमद खान (NC)
हजरतबल- सलमान सागर (NC)
उधमपुर ईस्ट - रनबीर सिंह पठानिया (BJP)
बसोली- दर्शन कुमार (BJP)
OCT 08, 2024 12:34 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: सेंट्रल शाल्टेंग से कांग्रेस के कर्रा ने बनाई बनी बढ़त

जम्मू कश्मीर की सेंट्रल शाल्टेंग सीट कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बड़ी बढ़त बना ली है। वह करीब 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
OCT 08, 2024 12:13 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: बसौली से BJP के दर्शन कुमार जीते

OCT 08, 2024 12:00 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर का अब तक का चुनाव परिणाम

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर का अब तक का चुनाव परिणाम
OCT 08, 2024 11:21 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: महबूबा की बेटी ने स्वीकारी हार

जम्मू कश्मीर की बिजबेहरा सीट से उम्मीदवार और महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने चुनाव परिणाम से पहले ही हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, लोगों का फैसला स्वीकार है।
OCT 08, 2024 10:26 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: BJP अध्यक्ष रवींद्र रैना 7000 से ज्यादा वोटों से पीछे

जम्मू कश्मीर में बड़ा खेल होता दिख रहा है। भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना 7700 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार लीड कर रहे हैं।
OCT 08, 2024 09:43 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर के रुझानों में नेशनल कांफ्रेंस को मिला बहुमत

जम्मू कश्मीर के अब तक के रुझानों में नेशनल कांफ्रेंस को बहुमत मिलता दिख रहा है। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रहा है।
OCT 08, 2024 09:23 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर में BJP कर सकती है बड़ा खेल

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024:जम्मू कश्मीर के रुझानो में बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने करीब 36 सीटों पर बढ़त बना ली है, वहीं 39 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
OCT 08, 2024 09:23 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024 LIVE: अहम होगी निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम 2024: जम्मू कश्मीर चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका अहम होने वाली है। अभी तक रुझानों में 9 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
OCT 08, 2024 08:33 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम LIVE: कांग्रेस मुख्यालय पर बांटे गए लड्डू

OCT 08, 2024 08:28 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम LIVE: 29 सीटों पर नेक्रां गठबंधन आगे

जम्मू कश्मीर में 29 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं, 20 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है।
OCT 08, 2024 08:23 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम LIVE: उमर अब्दुल्ला दोनों सीटों पर आगे

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं। उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम सीट आगे चल रहे हैं।
OCT 08, 2024 08:20 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम LIVE: नौशेरा सीट से BJP के रविंद्र रैना आगे


​जम्मू कश्मीर की नौशेरा सीट से BJP के रविंद्र रैना रुझानों में आगे चल रहे हैं।
OCT 08, 2024 08:18 IST

जम्मू कश्मीर चुनाव रिजल्ट LIVE: काउंटिंग जारी