इलेक्शन

Jammu Kashmir Chunav Exit Poll Result 2024 Live Streaming: थोड़ी देर में जारी होंगे जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल, जानें कहां मिलेगी सबसे सटीक जानकारी

Jammu Kashmir Chunav Exit Poll Result 2024 Live Streaming: (जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल रिजल्ट 2024 का लाइव टेलीकास्ट,ऑनलाइन स्ट्रीमिंग) News: जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पेाल 6:30 बजे से टाइम्स नाउ नवभारत पर दिखाए जाएंगे। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से जुड़ा एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है।

Image

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल।

Photo : Times Now Digital

Jammu Kashmir Chunav Exit Poll Result 2024 Live Streaming: जम्मू कश्मीर में तीन चरणों के मतदान के बाद विधानसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं। मतदाताओं को इंतजार है तो चुनाव परिणामों का। इस बार जम्मू कश्मीर के नतीजों पर पूरे देश की नजरें लगी हुई हैं क्योंकि अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां पहली बार चुनाव हो रहे हैं। चुनाव के नतीजे तो 8 अक्टूबर को आएंगे, लेकिन 5 अक्टूबर (शनिवार) शाम से एग्जिट पोल आना शुरू हो जाएंगे।

बता दें, 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान होना है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, हरियाणा चुनाव के लिए आखिरी वोट पड़ जाने के बाद ही एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी 5 अक्टूबर को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल देखे जा सकेंगे।

Jammu Kashmir Chunav Exit Poll Result 2024 Live Streaming: टाइम्स नाउ पर मिलेगा सबसे सटीक एग्जिट पेाल

हरियाणा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के आधे घंटे बाद यानी 6:30 बजे से टाइम्स नाउ नवभारत पर एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से जुड़ा एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है।

Jammu Kashmir Chunav Exit Poll Result 2024 Online Live Streaming : यहां देखें एग्जिट पोल

    ट्विटर:https://twitter.com/TNNavbharat

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article