इलेक्शन

काउंटिंग शुरू होते ही सामने आया पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान, कह दी ये बड़ी बात

Jammu-Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा और कांग्रेस-एनसी गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने चुनाव में जीत की उम्‍मीद जताई है।

Image

लड़ाई अच्छे से लड़ी, इंशाअल्लाह नतीजों में दिखेगा सब: उमर अब्दुल्ला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jammu-Kashmir Elections 2024: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने विधानसभा चुनाव अच्छे से लड़ा और उम्मीद है कि नतीजे उनके पक्ष में होंगे। शुरुआती रुझानों के अनुसार, वह बडगाम विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। उमर ने एक्स पर लिखा कि मैं अपने सभी सहयोगियों और साथियों को आज के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमने अच्छी लड़ाई लड़ी और अब इंशाअल्लाह, नतीजों में वो दिखेगा।

उमर अब्दुल्ला बडगाम विधानसभा सीट पर चल रहे आगे

उमर अब्दुल्ला बडगाम विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। वह गांदरबल और बडगाम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अली मोहम्मद सागर और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन क्रमशः बडगाम, खानयार और कुपवाड़ा सीटों पर आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा 18 सीटों पर, नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस 14 सीटों पर और पीडीपी एक सीट पर आगे चल रही है। जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। एनसी, भाजपा, कांग्रेस, पीडीपी, पीसी, अपनी पार्टी, सीपीआई (एम), एआईपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के वरिष्ठ नेताओं सहित 873 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। 20 जिलों में 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें 9 एसटी और 7 एससी सीटें हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी.के.पोल ने संवाददाताओं को बताया कि 90 विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती के लिए जम्मू-कश्मीर में 28 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सबसे पहले डाक मतों की गिनती की जाएगी। गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पांच और सदस्यों को नामित करेंगे। इन पांच में दो महिलाएं, दो प्रवासी कश्मीरी पंडित होंगे, जिनमें से एक महिला होनी चाहिए और एक पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों का प्रतिनिधि होगा। पुडुचेरी की तरह, इन पांच नामित सदस्यों को सरकार गठन के दौरान मतदान का अधिकार होगा। इस तथ्य को देखते हुए, किसी भी राजनीतिक दल या राजनीतिक दलों के समूह और निर्दलीयों को विधानसभा में साधारण बहुमत का दावा करने के लिए 48 सदस्यों की आवश्यकता होती है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article