इलेक्शन

Jammu and Kashmir Assembly Election : विधानसभा चुनाव के लिए NCP ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट, अजित पवार समेत प्रफुल्ल पटेल लगायेंगे पूरी ताकत

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024: जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के लिए NCP ने स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी कर दी है। इस सूची में 26 प्रचारकों के नाम सहित अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नाम शामिल हैं।

Image

NCP ने जारी की 26 स्टार प्रचारकों की लिस्‍ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024: NCP ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 26 प्रचारकों की सूची में अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नाम शामिल हैं। NCP द्वारा जारी की सूची में अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, कोहिल, बृजमोहन श्रीवास्तव, छगन भुजबल, शेल जलालुद्दीन, रूही अंजुमन, पार्थ पवार, उमा शंकर यादव, नवीन कुमार, धीरज शर्मा, चैतन्य मानकर (सनी), फैज अहमद फैज, आलम रिज़वी, तारिक रसोड़ी, के.लटियाल, अरुण रैना, फैयाज अहमद डार, हारिस ताहिर भट, फिरोज अहमद रंगराज, तवसील भट, संजय कौत, लेशाद अहमद गनी, आइशिया बेगम, सलीमा अख्तर का नाम शामिल है।

बता दें, जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को है। वहीं दूसरा 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्‍टूबर है। पहले फेज में 24 सीटों पर, दूसरे फेज में 26 सीटों पर और तीसरे फेज में 40 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव का नतीजा चार अक्‍टूबर को आएगा। बता दें इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर दौरे पर है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के साथ खास बैठक की। जिसके बाद गठबंधन का ऐलान किया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम साथ मिलकर लड़ेंगे और हमारी प्राथमिकता स्टेटहुड रहने वाली है।

दस साल पहले हुए थे राज्य में विधानसभा चुनाव

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। 2014 में 87 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे। तब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं, बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली थी। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं। चुनाव नतीजों में कोई भी दल बहुमत के लिए तब जरूरी 44 सीटों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका था। चुनाव नतीजों के ऐलान के बाद पहले और दूसरे नंबर पर रही पार्टियों पीडीपी और बीजेपी ने गठबंधन कर मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुवाई में सरकार बनाई थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article