LIVE
Jammu Kashmir Election 2024 Voting : जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में वोटरों का ऐसा रूझान आया सामने, 56 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान
Jammu Kashmir Election 2024 Voting : जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में वोटरों का ऐसा रूझान आया सामने, 56 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान
SEPT 25, 2024 21:15 IST
SEPT 25, 2024 21:11 IST
दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए हुए मतदान में 56 प्रतिशत से अधिक वोटिंग
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 26 सीटों के लिए हुए मतदान में 56 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के पोले ने बताया कि दूसरे चरण में 56.05 प्रतिशत मतदान हुआ।उन्होंने कहा कि 'यह प्रतिशत अनुमानित है, कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। बहस होने जैसी कुछ छिटपुट घटनाएं हुईं लेकिन कहीं भी पुनर्मतदान की आवश्यकता नहीं है।’
SEPT 25, 2024 18:28 IST
SEPT 25, 2024 18:26 IST
SEPT 25, 2024 17:53 IST
SEPT 25, 2024 17:52 IST
SEPT 25, 2024 17:15 IST
SEPT 25, 2024 17:14 IST
SEPT 25, 2024 17:12 IST
SEPT 25, 2024 14:54 IST
SEPT 25, 2024 17:10 IST
SEPT 25, 2024 13:51 IST
Jammu Kashmir Vidhan Sabha Phase 2 Voting Live: जम्मू-कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 36.93% हुआ मतदान
जम्मू-कश्मीर में दोपहर 01:00 बजे तक 36.93% मतदान हुआ है जिसमें से श्रीनगर जिले में 17.95%, बडगाम जिले में 39.43%, गंदेरबल जिले में 39.29%, पुंछ जिले में 49.94%, राजौरी जिले में 46.93% और रियासी जिले में 51.55% मतदान हुआ।
SEPT 25, 2024 12:31 IST
SEPT 25, 2024 12:08 IST
Jammu Kashmir Vidhan Sabha Phase 2 Voting Live: उमर अब्दुल्ला ने राजनायिकों के दौरे पर जताई नाराजगी
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों-2024 का निरीक्षण करने के लिए विदेशी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के केंद्र के निर्णय की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत का आतंरिक मामला है और मुझे नहीं पता कि विदेशियों को यहां चुनाव प्रक्रिया का जायजा लेने और निगरानी करने के लिए क्यों बुलाया गया था।
SEPT 25, 2024 11:43 IST
Jammu Kashmir Vidhan Sabha Phase 2 Voting Live: जम्मू-कश्मीर में सुबह 11 बजे तक हुआ 24.10% मतदान
Jammu Kashmir Vidhan Sabha Phase 2 Voting Live: जम्मू-कश्मीर में सुबह 11 बजे तक लगभग 24.10% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें से श्रीनगर जिले में 11.67%, बडगाम जिले में 25.53%, गंदेरबल जिले में 27.20%, पुंछ जिले में 33.06%, राजौरी जिले में 30.04% और रियासी जिले में 33.39% मतदान हुआ।
SEPT 25, 2024 11:44 IST
Jammu Kashmir Vidhan Sabha Phase 2 Voting Live: फारूक और उमर अब्दुल्ला ने डाला वोट
नेकां के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में अपना वोट डालने के लिए श्रीनगर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल से पार्टी के उम्मीदवार हैं।
SEPT 25, 2024 11:44 IST
Jammu Kashmir Vidhan Sabha Phase 2 Voting Live: कृषि भवन के विशेष मतदान केंद्र में 50 कश्मीरी हिंदुओं ने किया मतदान
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कृषि भवन में बनाए गए विशेष मतदान केंद्र में अब तक 50 कश्मीरी हिंदू अपना मतदान कर चुके हैं। जहां पर मतदाताओं की धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी है।
SEPT 25, 2024 11:44 IST
SEPT 25, 2024 11:44 IST
SEPT 25, 2024 09:05 IST
