इलेक्शन

Jammu and Kashmir Assembly Election: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट; PM मोदी, अमित शाह और CM योगी समेत ये 40 नेता संभालेंगे जम्मू-कश्मीर कमान

Jammu-Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के तहत मतदान वाली 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सोमवार को जारी कर दी। बता दें, जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। पहले चरण में 18 सितंबर को, तीसरे चरण में 25 सितंबर को और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा।

Image

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jammu-Kashmir Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के तहत मतदान वाली 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सोमवार को जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, जी. किशन रेड्डी, शिवराज सिंह चौहान एवं जितेंद्र सिंह सहित 40 नेताओं को पहले चरण के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत ये चेहरों को लिस्ट में दी गई है जगह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, पार्टी के जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी राम माधव, जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ, सह प्रभारी आशीष सूद, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर एवं वी.के. सिंह के नाम भी सूची में शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, सुनील शर्मा और देविंदर सिंह राणा सहित कई उम्मीदवारों एवं स्थानीय नेताओं को भी भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। सभी 90 सीटों की मतगणना 4 अक्टूबर को होनी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article