Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव में सबसे पहले जीतने वाली महिला सांसद मंजू शर्मा कौन हैं ? यहां पढ़ें उनका प्रोफाइल

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने जयपुर शहर की सीट पर वर्तमान सांसद रामचरण बोहरा का टिकट काटकर मंजू शर्मा को टिकट दिया था। राजस्थान में 7 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।

Jaipur Lok Sabha Election Results 2024: राजस्थान की सबसे पहली सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत तय ली है। मंजू शर्मा ने 793160 वोट प्राप्‍त कर जीतकर जयपुर में बीजेपी की जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। हालांकि काउंटिंग शुरू होने के बाद कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास इसी सीट पर आगे चल रहे थे लेकिन बाद में मंजू शर्मा ने लीड लेते हुए उन्‍हें पीछे कर दिया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, खाचरियावास को अब तक 505348 वोट ही मिले हैं। ऐसे में ये मंजू शर्मा की जीत की प्रबल संभावना दिख रही है।

पीएम मोदी का अभिवादन करतीं मंजू शर्मा।

कौन हैं मंजू शर्मा

मंजू शर्म बीजेपी के वरिष्‍ठ और कद्दावर नेता भंवर लाल शर्मा की बेटी हैं। भंवर लाल बीजेपी से कई बार विधायक रह चुके हैं। वह राजस्थान महिला प्रवासी अभियान की जयपुर प्रभारी हैं। 64 वर्षीय मंजू शर्मा बीजेपी की पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं। मंजू शर्मा जयपुर के कनोडिया कॉलेज से पढ़ी हैं। मंजू शर्मा के पिता भंवर लाल शर्मा 1977 से 1998 तक हवामहल विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे हैं। जयपुर शहर की स्थानीय निवासी होने के कारण अन्य महिलाओं के नाम की जगह मंजू शर्मा पर दांव खेला गया था।

End of Feed