इलेक्शन

AAP में नंबर 2 बनी केजरीवाल की पत्नी सुनीता? जम्मू कश्मीर के लिए प्रचारकों की लिस्ट में मान तीसरे तो सिसोदिया चौथे नंबर पर

आम आदमी पार्टी जम्मू कश्मीर में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आम ने अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

Image

आम आदमी पार्टी में नंबर 2 की कुर्सी को लेकर फिर चर्चा शुरू

KEY HIGHLIGHTS
  • आप ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
  • जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आई लिस्ट
  • जेल में बंद केजरीवाल का नाम भी लिस्ट में शामिल

जब से आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल गए हैं, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल एक्टिव हो गई हैं। कई रैलियों और चुनावी कार्यक्रम कर चुकी हैं। पहले माना जाता था कि आप में केजरीवाल के बाद नंबर दो की कुर्सी मनीष सिसोदिया के पास है, लेकिन सुनीता के एक्टिव होने के बाद नंबर दो पर कई अटकलें लगीं थीं, लेकिन अब आप की ओर से एक ऐसी लिस्ट सामने आई, जिससे यह कहा जा सकता है कि आप में फिलहाल नंबर दो की कुर्सी सुनीता केजरीवाल के पास है।

आप के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दरअसल रविवार को आम आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें पहले नंबर पर अरविंद केजरीवाल हैं, जो इस समय दिल्ली शराब नीति घोटाले में जेल में हैं, दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल हैं, तीसरे पर पंजाब के सीएम भगवंत मान और सिसोदिया चौथे और संजय सिंह पांचवें नंबर पर हैं।

aap list.

आप के प्रचारकों की लिस्ट

बिना गठबंधन के चुनावी मैदान में आप

बता दें कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतरी आप, होने वाले विधानसभा चुनावों में अकेले उतरने जा रही है। इसे विपक्ष में फूट के तौर पर भी देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में भीआप सीमित आधार और कैडर के साथ अकेले चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस के साथ नेशनल कांफ्रेंस

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होगा। चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को होगा। दूसरा चरण 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को की जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article