MP Chunav Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के तीन सबसे अमीर उम्मीदवारों की हुई चांदी या हाल बेहाल, यहां जानें ताजा अपडेट

Indore-1, Ratlam City, Vijayaraghavgarh MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: रतलाम सिटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार चैतन्य कश्यप चुनाव लड़ रहे सबसे अमीर इंसान है। मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 2.89 करोड़ है, जो पिछली बार के मुकाबले एक करोड़ से अधिक है।

Indore-1, Ratlam City and Vijayaraghavgarh MP Chunav Result 2023: मध्य प्रदेश की रतलाम सिटी, विजयराघवगढ़ और इंदौर-1 सीट को काफी हाई हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। रतलाम सिटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार चैतन्य कश्यप चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार की टॉप 3 धन कुबेरों की लिस्ट में इनका नाम सबसे ऊपर हैं। विजयराघवगढ़ सीट से बीजेपी उम्मीदवार संजय पाठक इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इंदौर-1 सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला धन कुबेरों की लिस्ट में तीसरे नंबर हैं। इन सीटों के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर लगी हुई है।

Chaitanya Kashyap

रतलाम सिटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार चैतन्य कश्यप धन कुबेरों की लिस्ट में सबसे आगे

रतलाम सिटी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार चैतन्य कश्यप का मुकाबला कांग्रेस के पारस सकलेचा से है। विजयराघवगढ़ सीट से बीजेपी उम्मीदवार संजय पाठक का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार नीरज बघेल से है। वहीं अगर इंदौर-1 की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय से है। इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ होगी। इसके बाद ईवीएम (EVM) के मतों की चरणवार गिनती होगी। शुरुआती रुझान धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। इन तीनों विधानसभा सीटों से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए यहां जुड़ें...

End of Feed