India Today Axis-My India Karnataka Exit Poll: इंडिया टुडे एक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस को इंडिया टुडे एक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल में बहुमत से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।
India Today Axis My India Karnataka Exit Poll: कर्नाटक में किसकी सरकार, तस्वीर हो गई साफ!
कांग्रेस को बहुमत
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र की 50 में से 28 सीटें जीतने की संभावना है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस क्षेत्र की 50 में से 21 सीटें जीतने की उम्मीद है और जनता दल (सेक्युलर) को केवल 1 सीट मिल सकती है। वहीं बेंगलुरु क्षेत्र की 28 में से 17 सीटों पर कांग्रेस पहले तो 10 सीटों के साथ बीजेपी दूसरे स्थान रहेगी। यहां जेडी (एस) को सिर्फ एक सीट मिल सकती है। कांग्रेस हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में 32 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलती दिख रही है।
सीटों का हाल
| पार्टी | सीट |
| कांग्रेस | 122-140 |
| बीजेपी | 62-80 |
| जेडीएस | 20-25 |
| अन्य | 0-3 |
224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। इस बार 65.69 प्रतिशत लोगों मतदान किया है। रामनगर में सबसे ज्यादा 63.36 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि सबसे कम मतदान बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) दक्षिण सीमा (बेंगलुरु शहर के कुछ हिस्सों) में 40.28 प्रतिशत दर्ज किया गया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और जेडी(एस) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।
