MSP की गारंटी, 25 लाख रुपये तक फ्री इलाज, आरक्षण में वृद्धि...बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन के घोषणापत्र में वादे ही वादे

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि यह घोषणापत्र बिहार को देश का नंबर एक राज्य बनाने वाला विजन दस्तावेज साबित होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया’ गठबंधन का चुनाव घोषणापत्र जारी हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि यह घोषणापत्र बिहार को देश का नंबर एक राज्य बनाने वाला विजन दस्तावेज साबित होगा। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का चुनाव घोषणापत्र जारी किया गया। इससे पहले तेजस्वी ने कहा कि हमारे पास बिहार के विकास के लिए स्पष्ट विजन और रोडमैप है। इसे ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ भी कहा जा सकता है। आइये जानते हैं कि पत्र में क्या-क्या शामिल है?

INDIA Bloc manifesto

'तेजस्वी प्रण पत्र' जारी (फोटो-PTI)

महागठबंधन के घोषणापत्र में सभी अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की बात की गई है। वक्फ संशोधन विधेयक को स्थगित करने और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी बनाकर उसे और अधिक कल्याणकारी और लाभकारी बनाये जाने का वादा किया गया है। इसके अलावा बोधगया स्थित बौद्ध मंदिरों का प्रबंधन बौद्ध समुदाय के लोगों को सौंपे जाने की बात कही जा रही है।

End of Feed