Exit Poll से पहले मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- कम से कम 295 सीटें जीतेंगे...इंडिया गठबंधन की बैठक में पहुंचे दिग्गज नेता

मतदान का आखिरी दौर सिमट रहा है और चुनाव बाद की सियासी सरगर्मियां जोर पकड़ रही हैं। इसी सिलसिले में आज दिल्ली में इंडिया ब्लॉग की अहम बैठक हो रही है।

INDIA Bloc Meeting: मतदान के आखिरी दौर के साथ ही आज इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई। दोपहर तीन बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक हुई और शाम करीब 5 बजे तक चली। बैठक के बाद खरगे ने कहा कि INDIA गठबंधन की करीब ढाई घंटे तक बैठक चली। इस बैठक में हमने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हमें मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है, इस पर भी सभी दलों के साथ बातचीत की है।

India Bloc  meeting

इंडिया गठबंधन की बैठक

खरगे का दावा- जीतेंगे 295 सीटें

बैठक खत्म होने के बाद खरगे ने दावा किया की इंडिया गठबंधन 295 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सरकार बनाएगा। खरगे ने कहा, लोगों में शंका नहीं होनी चाहिए। वो जो नैरिटिव देना चाहते हैं, उसमें नहीं आना है और सच्चाई देश को दिखाना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतेगा। सभी नेताओं से पूछने के बाद ये आंकड़ा हमें मिला है।

End of Feed