इलेक्शन

Congress Lok Sabha Seat UP: उत्तर प्रदेश में किन-किन सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, लिस्ट हो गई जारी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 21, 2024, 06:51 PM IST

Congress Lok Sabha Seat UP: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कुल 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमाएगी। बाकि 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी।

Image

उत्तर प्रदेश में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

Photo : PTI

Congress Lok Sabha Seat UP: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी किन-किन सीटों पर चुनाव लडे़गी ये फाइनल हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कुल 17 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमाएगी। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 17 पर कांग्रेस और 63 पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में घोषणा

दोनों पार्टियों ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया गठबंधन) के तहत बुधवार को प्रदेश में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी। जिसके तहत कांग्रेस रायबरेली और अमेठी सहित 17 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह घोषणा समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की।

कांग्रेस यूपी में किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

  1. रायबरेली
  2. अमेठी
  3. कानपुर नगर
  4. फतेहपुर सीकरी
  5. बांसगांव
  6. सहारनपुर
  7. प्रयागराज
  8. महराजगंज
  9. वाराणसी
  10. अमरोहा
  11. झांसी
  12. बुलंदशहर
  13. गाजियाबाद
  14. मथुरा
  15. सीतापुर
  16. बाराबंकी
  17. देवरिया

गठबंधन बनाने में प्रियंका गांधी की भूमिका

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस गठबंधन को अंजाम तक पहुंचने में बहुत अहम भूमिका अदा की है। वह उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियों को एक साथ लाने का जो प्रयास कर रही हैं, इसके लिए वह उनका आभार प्रकट करते हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने कहा कि उचित समय पर गठबंधन के स्वरूप को रखा गया है, जिसका पूरा देश बहुत दिनों से आस लगाए था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article