इलेक्शन

बैतूल रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले-झूठ बोलकर आदिवासियों के वोट लेती रही ये पार्टी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 01:22 PM IST

PM Modi Betul Rally: रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस वर्षों तक झूठ बोलकर आदिवासियों के वोट लेती रही। उन्हें सड़क, बिजली, पानी, स्कूल एवं अस्पताल जैसी सुविधाओं से वंचित रखा। कांग्रेस ने अपने वादे कभी पूरे नहीं किए।

PM Modi Betul Rally: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। मतदान की तारीख करीब आते ही नेता अपने विरोधियों पर तीखे हमले कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने बैतूल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि आदिवासियों से वर्षों तक झूठ बोलकर कांग्रेस पार्टी उनके वोट हासिल करती रही। इसने आदिवासियों को सड़क, बिजली, पानी, स्कूल एवं अस्पताल की सुविधाओं से वंचित रखा।

कांग्रेस ने अपने वादे कभी पूरे नहीं किए-पीएम

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस वर्षों तक झूठ बोलकर आदिवासियों के वोट लेती रही। उन्हें सड़क, बिजली, पानी, स्कूल एवं अस्पताल जैसी सुविधाओं से वंचित रखा। कांग्रेस ने अपने वादे कभी पूरे नहीं किए। सत्ता में आने से पहले इसने कर्ज माफ करने का वादा किया लेकिन सरकार बनाने के डेढ़ साल बाद भी इसने अपना वादा पूरा नहीं किया। सत्ता में आने के बाद ये लूट में व्यस्त रहे। वहीं, भाजपा ने आदिवासी समुदाय को हमेशा महत्व दिया। हमने आदिवासी समुदाय से आने वालीं द्रौपदी मूर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया।'

कांग्रेस के कुछ नेता घर पर बैठ गए हैं

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने आगे कहा कि 'कांग्रेस के कुछ नेता घर पर बैठ गए हैं। वे चुनाव प्रचार के लिए बाहर नहीं निकल रहे हैं। जनता के बीच क्या कहना है, इसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं। कांग्रेस को पता है कि मोदी गारंटी के आगे उसके झूठे वादे टिकेंगे नहीं।'

जनजातीय समूहों के लिए परियोजना की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री मंगलवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह एक रोड शो करेंगे और कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री शाम को बिरसा मुंडा हवाई हड्डे पर पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि वहां से मोदी राजभवन तक 10 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के विकास के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article