जब देश ने देखी पहली बार गठबंधन सरकार, विपक्षी नेताओं की गुटबाजी ने दिया इंदिरा को फिर मौका

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 19, 2024, 04:56 PM IST

Alliance politics in India : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 जून 1975 को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। हाई कोर्ट ने 1971 में रायबरेली से इंदिरा गांधी की जीत को अवैध घोषित कर दिया। इंदिरा गांधी इस सीट से विजयी हुई थीं।

Alliance politics in India : 1951-52 में पहले आम चुनाव के बाद देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनती रही। सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को बहुमत मिलता रहा और दशकों तक सरकार बनाने और उसे पांच साल तक चलाने में उसके सामने कोई बड़ी राजनीतिक अड़चन नहीं आई। आपातकाल की घोषणा से पहले यानी 1975 तक कांग्रेस का एक छत्र शासन रहा लेकिन आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा। मोरारजी देसाई के नेतृत्व में गैर-कांग्रेसी दलों की गठबंधन सरकार बनी। यह देश की पहली गठबंधन सरकार थी। जनता पार्टी में कुल 13 दल शामिल थे। यह पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी।

Janata Party

1977 में बनी थी जनता पार्टी की सरकार।

...और जनता पार्टी की सरकार गिर गई

हालांकि, अटल बिहारी वाजपेयी के समर्थन लेने के चलते जनता पार्टी की सरकार गिर गई और जनता दल (सेक्युलर) के चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री बने। चौधरी चरण सिंह की सरकार अल्पमत में थी। उसे कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ था, लेकिन जब लोकसभा में विश्वास मत हासिल करने की बारी आई तो कांग्रेस ने अपना समर्थन वापस ले लिया, जिससे सरकार गिर गई। हालांकि, चौधरी चरण सिंह 1980 तक ही पद पर बने रह सके।

End of Feed