Ramdas Athawale Exclusive interview: मैं संविधान बदलने नहीं दूंगा, अगर ऐसा हुआ तो खुद रिजाइन दे दूंगा...टाइम्स नाउ से खास बातचीत में बोले रामदास अठावले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 12:24 PM IST

Ramdas Athawale Interview, Times Now: रामदास अठावले ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत के दौरान कहा, राहुल गांधी को राजनीति करनी नहीं आती। राहुल गांधी जोर-जोर से चिल्लाते हैं, मोदी जी पर अटैक करते हैं, लेकिन इसका फायदा मोदी जी को होता है। उन्होंने कहा, राजनीति कैसे की जाए वो राहुल गांधी को हमसे सीखना चाहिए।

Ramdas Athawale Exclusive interview: एनडीए के घटक दल और बीजेपी की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने संविधान में बदलाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, देश का संविधान कोई नहीं बदल सकता है और अगर ऐसा होता है तो मैं खुद मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। अठावले ने यह टिप्पणी टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत के दौरान की।

Ramdas Athawale

रामदास अठावले

रामदास अठावले का बयान ऐसे समय पर आया है, जब विपक्ष आशंका जाहिर कर रहा है कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो संविधान में बदलाव कर दिया जाएगा। बीजेपी के दो सांसद भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं। हालांकि, अठावले ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत के दौरान इसका खंडन किया है।

End of Feed