Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में आज राहुल गांधी ने करनाल से हुंकार भरी, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वो सभी संवैधानिक पदो पर RSS के लोगों को बैठा रहे हैं। देश की 90 फीसदी आबादी को उसका हक नहीं मिल रहा इसलिए जातीय जनगणना आवश्यक है।
आज राहुल गांधी की सभा पर इसलिए भी सबकी निगाहें थी, क्योंकि आज राहुल के साथ मंच पर भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा भी मौजूद थी। मौके को देखते हुए, राहुल गांधी ने भी एक बड़ा संदेश नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी दे दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सबकी सरकार बनेगी, किसी एक की नहीं, सबका सम्मान होगा।
राहुल ने बयां की अमेरिका की कहानी
राहुल ने बताया कि 'कुछ दिन पहले मैं अमेरिका गया था। अमेरिका के टेक्सास में हरियाणा के युवा से मिला। आपने मेरा वीडियो देखा? आपको जो भी हरियाणा के बारे में समझना है तो उस वीडियो में है। मैं हैरान था कि हरियाणा से 15-20 हजार लोग अमेरिका गए हैं। मैं उनसे मिला। एक कमरे में 15 लोग सोते हैं। उन्होंने बताया कि एक देश से दूसरे देश गए और फिर अमेरिका गए। अमेरिका में रोका और पकड़ा गया और अब हम अमेरिका में हैं।रास्ते की कहानी मुझे बताई। उसने कहा कम से कम 35 लाख रुपए अमेरिका में जाने में लगते हैं। कहा एक ने खेत बेचा दूसरे ने कहा ब्याज पर, 2 प्रतिशत प्रति महीना। मैंने पूछा कि 35 लाख या 50 लाख से आप हरियाणा में बिजनेस चला लो, उन्होंने कहा कि 50 लाख से हरियाणा में बिजनेस फेल हो जाता। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनके लिए कुछ नहीं बचा है।'
राहुल ने कहा कि मैं जब उस घर से निकला तो सोच रहा था, जब इनकी ये हालत है तो इनके बच्चों की क्या हालत होगी। उन्होंने कहा कि हम 10 साल से बच्चों और अपने परिवार से नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने कहा राहुल जी आप जब भारत लौटेंगे तो हमारे परिवार से मिलिए। मैं करनाल में आया तो इनसे मिला। हरियाणा में लाखो बच्चे रो रहे हैं चीख रहे हैं, कांग्रेस पार्टी का काम इनके आंसू को पोछने का है। नरेंद्र मोदी और हरियाणा की सरकार ने सिस्टमेटक तरीके से रोजगार को खत्म किया।
राहुल गांधी ने आगे कहा है कि हरियाणा के किसानों का कर्जा माफ नहीं होगा, लेकिन अरबपतियों का कर्जा माफ होगा। सारे के सारे एथलीट्स को खत्म कर दिया, बहनों का हैरेसमेंट हो रहा है लेकिन ऐसा करने वालों को डिफेंड किया जा रहा है। ऐसा हरियाणा नहीं चाहिए हमें। बीजेपी संविधान पर हमला कर रही है, खत्म करने की कोशिश कर रही है,सारी संस्थाओं को RSS के हवाले कर दिया है। जो लिस्ट है उसमें न आपको ओबीसी, दलित और न आदिवासी मिलेगा, हर जगह अपने लोग को दल रहे हैं, इसलिए चुनाव में जातीय जनगणना की बात की।
