बिहार में एनडीए की भारी जीत पर मुझे कोई संदेह नहीं, ​जंगलराज वालों को सबसे बड़ी हार मिलेगी, महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत में बोले मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए की भारी जीत पर मुझे कोई संदेह नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। क्या-क्या कहा पीएम मोदी ने जानिए....

PM Modi: बिहार चुनाव की गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री मोदी भी एनडीए के धुआंधार प्रचार में व्यस्त हैं। वह ताबड़तोड़ रैलियां कर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। रैलियों के दौर के बाद अब पीएम मोदी ने नमो ऐप के जरिए बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं से बात की। इस बातचीत में बोले पीएम मोदी ने बिहार में एनडीए की सरकार बनाने का भरोसा जताया। पीएम मोदी ने कहा कि चुनावी रैलियों में रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं आ रही हैं और नारे लगा रही हैं।

Mera booth Modi

महिला कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी का संवाद

एनडीए की भारी जीत पर मुझे कोई संदेह नहीं

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की भारी जीत पर मुझे कोई संदेह नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा, सुनिश्चित करें कि बिहार चुनाव में 'जंगल राज' के समर्थकों को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़े। एनडीए सरकार महिलाओं के जीवन को आसान बनाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

End of Feed