असहनीय कमर दर्द के बावजूद इंजेक्शन लेकर और बेल्ट पहनकर आपके बीच घूम रहा हूं...प्रचार में जुटे तेजस्वी ने बताया अपना हाल

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि वह अस्वस्थ होने के बावजूद वह चुनाव प्रचार में लगे हुए ताकि लोगों को न्याय मिल सके।

Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। बिहार में मुकाबला जोरों पर है सभी दल और नेता प्रचार में दिन-रात एक किए हुए हैं। यहां मुकाबला एनडीए और आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन के बीच है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि वह अस्वस्थ होने के बावजूद वह चुनाव प्रचार में लगे हुए ताकि लोगों को न्याय मिल सके।

Tejashwi yadav

तेजस्वी यादव

कहा- दवा लेकर आपके बीच घूम रहा हूं

तेजस्वी ने एक्स पर एक पोस्ट में अपनी सेहत का हवाला देते हुए कहा - असहनीय कमर दर्द के चलते दर्द निवारक इंजेक्शन और दवा लेकर आपके बीच घूम रहा हूं। कमर पर अब बेल्ट भी बांध दिया है। चिकित्सकों ने 3 हफ्ते का बेड रेस्ट और खड़ा होने एवं पैदल नहीं चलने की हिदायत दी है। इस हालात में भी आपके बीच, आपके लिए हूं। चुनाव 5 वर्ष में एक बार होता है, अगर अभी आपके लिए नहीं लड़ा तो और फिर 5 साल आपको गरीबी, महंगाई व बेरोजगारी झेलनी पड़ेगी। जब तक युवाओं को नौकरी नहीं दिलाऊंगा तब तक शांत नहीं बैठूंगा।

End of Feed