Hyderabad Seat: ओवैसी को उनके गढ़ में क्या मात दे पाएंगी माधवी लता? हैदराबाद सीट पर इस बार कांटे का मुकाबला

Hyderabad Lok Sabha Seat 2024 : भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने ओवैसी के किले में सेंध लगाने और उनकी परंपरा तोड़ने का प्रयास किया है। देश की हाई प्रोफाइल सीटों में यह सीट भी शुमार है। अब देखना है कि चार जून को ओवैसी अपना किला बचाने में सफल रहते हैं या माधवी उन्हें चुनावी शिकस्त देती हैं।

Hyderabad Lok Sabha Seat 2024 : तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में हैदराबाद भी शुमार है। हैदराबाद सीट ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की गढ़ है। इस सीट पर एक तरह से ओवैसी परिवार का कब्जा रहा है। एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी लगातार इस सीट से विजयी होते रहे हैं। 2009, 2014 और 2019 तीनों लोकसभा चुनाव में इस सीट पर ओवैसी विजयी हुए। इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उन्हें कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने ओवैसी के किले में सेंध लगाने और उनकी परंपरा तोड़ने का प्रयास किया है। देश की हाई प्रोफाइल सीटों में यह सीट भी शुमार है। अब देखना है कि चार जून को ओवैसी अपना किला बचाने में सफल रहते हैं या माधवी उन्हें चुनावी शिकस्त देती हैं।

Hyderabad Seat

हैदराबाद सीट पर इस बार रोचक है मुकाबला।

1984 में हैदराबाद सीट पर ओवैसी के पिता जीते

इस सीट पर पहली बार 1984 में ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन जीते। इस सीट पर वह 2004 तक अपनी जीत का परचम फहराते रहे। उनके निधन के बाद हैदराबाद सीट से असदुद्दीन चुनाव लड़ते और इस सीट को जीतते रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में ओवैसी ने भाजपा के भगवंत राव को करीब 2.82 लाख वोटों से हराया। इस बार इस सीट पर ओवैसी, माधवी लता के अलावा 18 उम्मदीवार चुनाव मैदान में हैं।

End of Feed