बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर ने नउदा और रेजीनगर दोनों सीटों पर दर्ज की जीत; भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से दी मात

बाबरी मस्जिद को लेकर तृणमूल से निष्कासित किए गए हुमायूं कबीर ने दो सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वे मुर्शिदाबाद जिले में नउदा और रेजीनगर से चुनावी मैदान में थे।

West Bengal Election 2026 Result : आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नउदा और रेजीनगर दोनों सीटों पर जीत हासिल कर ली है। उन्होंने दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को मात दी। गौरतलब है कि कबीर को दिसंबर में बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद बनाने के प्रस्ताव के कारण तृणमूल से निलंबित कर दिया गया था।

नउदा और रेजीनगर से जीत के प्रमाणपत्र के साथ हुमायूं कबीर।

नउदा और रेजीनगर से जीत के प्रमाणपत्र के साथ हुमायूं कबीर।

नौउदा का ऐसा है सियासी गणित

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तरह की मस्जिद बनाने का प्रस्ताव रखने वाले एजेयूपी संस्थापक हुमायूं कबीर ने नौदा जीत दर्ज कर ली है। निर्वाचन आयोग ने इस पर मुहर लगा दी है। यहां कबीर ने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राणा मंडल को 27,943 वोटों से हराकर नवादा सीट पर जीत दर्ज की। कबीर को 86,463 वोट मिले और मंडल को 58,520 वोट प्राप्त हुए। तृणमूल की सईना मुमताज खान 51,867 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

End of Feed