Hubli Dharwad Central Karnataka Election Results 2023: धारवाड़ सेंट्रल काफी हाई प्रोफाइल सीट है। इस सीट पर दिग्गज लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर वह कांग्रेस में शामिल हो गए। फिर कांग्रेस ने उन्हें इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया। जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से छह बार विधायक रह चुके हैं। वह इस बार भी भाजपा से अपने लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन भगवा पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। भाजपा ने इस सीट पर महेश तेंगिनाकाई को अपना उम्मीदवार बनाया है। हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में इस सीट पर जगदीश शेट्टार आगे चल रहे हैं। शेट्टार भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
Hubli Dharwad Central Karnataka Election Results 2023
हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 233,920 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 117,288 है जबकि महिला वोटरों की संख्या 116,603 है। इस सीट पर ट्रांसजेंडर वोटर्स 29 हैं।
उम्मीदवार
जगदीश शेट्टार -Congress-आगे
महेश तेंगिनाकेई-BJP
एसडी महंतावेदेयर -JDS
विकास सोप्पिन-AAP
2018 के विधानसभा चुनाव में जगदीश शेट्टार इस सीट से विजयी हुए। इस सीट पर उन्हें 75,794 वोट मिले। शेट्टार ने 21,306 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉक्टर महेश नलवाड़ को हराया। नलवाड़ को इस सीट पर 54,488 वोट मिले।
इस सीट पर छह बार के विधायक रह चुके एवं राज्य के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार का मुकाबला चार बार विधायक रह चुके भाजपा के सोमन्ना से है। इस बार भगवा पार्टी ने उन्हें इस सीट पर टिकट नहीं दिया। जिसके बाद वह नाराज हो गए। उन्होंने पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। फिर कांग्रेस ने इस सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया।
2018 में हुआ था 72.36 प्रतिशत मतदान
निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बुधवार रात कहा था, 'कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और 58,545 मतदान केंद्रों में से किसी में भी पुनर्मतदान के संकेत नहीं मिले हैं।' कर्नाटक ने 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा बनी थी, जिसमें भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूर रह गई थी।
