इलेक्शन

कितनी है सचिन पायलट की संपत्ति, हुआ खुलासा- पांच साल में 3 करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 1, 2023, 09:50 AM IST

Sachin Pilot Property: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट की संपत्ति का खुलासा हुआ। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए हलफनामे में खुलासा किया।

Image

सचिन पायलट की संपत्ति का हुआ खुलासा

Sachin Pilot Property: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने राजस्थान के चुनाव मैदान में कूद चुके हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को टोंक निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पायलट वर्तमान में टोंक से ही विधायक हैं। हलफनामे में उन्होंने कई खुलासे किए। उन्होंने अपनी संपत्ति का भी खुलासा किया। सचिन पायलट की कुल चल संपत्ति 571.49 लाख यानी 5 करोड़ 71 लाख 49 हजार रुपए है। उनकी अचल संपत्ति 141.12 लाख (1 करोड़ 41 लाख 12 हजार) रुपए है। इस प्रकार सचिन पायलट की कुल चल और अचल संपत्ति मिलाकर 713.61 लाख (7 करोड़ 13 लाख 61 हजार) रुपए हुए। 2018 में पायलट की कुल चल और अचल संपत्ति मिलाकर 372.68 लाख (3 करोड़ 72 लाख 68 हजार) हुए। यानी 5 साल में सचिन पायलट की संपत्ति में 340.68 लाख (3 करोड़ 40 लाख 68 हजार) रुपए का इजाफा हुआ।

सचिन पायलट के हलफनामे के मुताबिक उनकी बैंक जमाओं में 182.68 लाख रुपए (1 करोड़ 82 लाख 68 हजार), एनएसएस और बीमा में निवेश 249.66 लाख (2 करोड़ 49 लाख 66 हजार) रुपए समेत कुल चल संपत्ति 571.49 लाख (5 करोड़ 71 लाख 49 हजार) रुपए है। उनकी अचल संपत्ति 141.12 लाख (1 करोड़ 41 लाख 12 हजार) रुपए है।

पायलट ने 19 नवंबर 2018 में दिए गए हलफनामे में अपनी बैंक जमाएं 51.80 लाख रुपए, एनएसएस और बीमा आदि में निवेश 91.26 लाख रुपए सहित कुल चल संपत्ति 150.70 लाख (1 करोड़ 50 लाख 70 हजार) रुपए बताई थी। तब उनकी अचल संपत्ति 221.98 लाख (2 करोड़ 21 लाख 98 हजार) रुपए थी। यानी कुल चल और अचल संपत्ति मिलाकर 372.68 लाख (3 करोड़ 72 लाख 68 हजार) हुए।

पायलट ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपनी सालाना आय 64,34,470 रुपए बताई है। शपथ पत्र में सालाना आय में कमी-बढ़ोतरी होती दिखाई गई है। इसमें पायलट ने बताया कि उन्हें वेतन के अलावा कृषि आय, वित्तीय निवेश और ब्याज से आय होती है। साथ ही पायलट ने हलफनामे में खुद को तलाकशुदा बताया है।

राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए 1 साथ 25 नवंबर को मतदान होना है जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। पायलट ने 2018 के विधानसभा चुनाव में टोंक सीट बीजेपी के यूनुस खान को 54,000 से अधिक मतों से हराकर जीती थी। बीजेपी ने टोंक सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा अभी नहीं की है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article