कितनी दिलचस्प है इस बार अयोध्या की लड़ाई? जानें फैजाबाद लोकसभा सीट का इतिहास और चुनावी समीकरण

Ayodhya Election:इसी साल अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, मंदिर निर्माण के बाद पहली बार कोई चुनाव होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट का समीकरण बेहद दिलचस्प है। यहां मौजूदा सांसद लल्लू सिंह पर भाजपा ने फिर भरोसा जताया है, तो सपा ने अवधेश प्रसाद को मैदान में उतारा है।

History of Ayodhya Seat: उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट पर इस बार बड़ा ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने दो बार से सांसद चुने जा रहे लल्लू सिंह पर फिर से भरोसा जताया है, तो वहीं समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। मायावती की बसपा के टिकट से सच्चिदानंद पांडे मैदान में हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद ये पहला चुनाव होने जा रहा है, जो कई मायनों में खास होगा। आपको इस सीट का इतिहास और इस बार का चुनावी समीकरण समझना चाहिए।

Battle Of Ayodhya

अयोध्या की चुनावी लड़ाई।

इस सीट का समीकरण समझिए

फैजाबाद लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद, रुदौली, मिल्कीपुर (एससी), बीकापुर और अयोध्या शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में से दरियाबाद पड़ोसी बाराबंकी जिले में स्थित है, जबकि बाकी चार विधानसभा क्षेत्र अयोध्या जिले में हैं। मिल्कीपुर सीट को छोड़कर (जो सपा के पास है) अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। जिसे देखते हुए अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर के विधायक अवधेश प्रसाद को समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार बनाया, जिसके चलते यहां की चुनावी लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है। आपको सबसे पहले इस सीट का इतिहास बताते हैं।

End of Feed