इलेक्शन

Rajasthan: भाजपा के पोस्टर पर कैसे पहुंचे कांग्रेस नेता? नेता को होना पड़ा शर्मिंदा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 09:34 AM IST

BJP vs Congress In Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट की आस लगाए बैठे एक नेता पोस्टर लगाया था जिसमें भाजपा के बैनर में प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी की जगह कांग्रेस विधायक सी पी जोशी की तस्वीर नजर आई। ऑटोरिक्शा पर लगे इस पोस्टर के चलते भाजपा नेता को शर्मिंदा होना पड़ा।

Image

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जगह पोस्टर में कांग्रेस नेता की तस्वीर।

Photo : Twitter

Rajasthan Election News: राजस्थान में सिरोही जिले की रेवदर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे एक भाजपा उम्मीदवार को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब उनके बैनर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी की जगह विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी की तस्वीर लगी हुई थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जगह कांग्रेस नेता की तस्वीर

पार्टी के बूथ स्तर के अभियान के तहत बैनर एक ऑटोरिक्शा पर प्रदर्शित किया गया था। उसने लोगों का ध्यान खींचा जिसके बाद बैनर हटा दिया गया। उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सी पी जोशी की तस्वीरें थीं।

गलती से छप गई कांग्रेस के सी पी जोशी की तस्वीर

भाजपा के सी पी जोशी चित्तौड़गढ़ से भाजपा के सांसद हैं जबकि कांग्रेस के सी पी जोशी नाथद्वारा से विधायक हैं और विधानसभा अध्यक्ष हैं। बैनर छपवाने वाले रमेश कुमार कोली ने बताया, 'मैंने एक प्रिंटिंग प्रेस से 'जन-संपर्क अभियान' के लिए बैनर छपवाए थे, लेकिन गलती से भाजपा के सी पी जोशी की जगह कांग्रेस के सी पी जोशी की तस्वीर छप गई। मैं दो दिन से यहां नहीं था. ऐसे दो बैनर आज ऑटोरिक्शा पर प्रदर्शित किए गए।'

रेवदर विधानसभा सीट से चुनाव में टिकट की मांग

कोली ने बताया कि वह सिरोही की रेवदर सीट से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे हैं। इस सीट से भाजपा के जगसी राम मौजूदा विधायक हैं। कोली ने कहा, 'जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैंने उन्हें हटवा दिया।' स्थानीय कांग्रेस नेता भवानी सिंह भटाना ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सी पी जोशी अपने क्षेत्र से बाहर अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं और राज्य में पार्टी के सभी कार्यकर्ता उन्हें नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा 'उनका प्रदेश अध्यक्ष अपने क्षेत्र तक ही सीमित हैं राज्य में कई पार्टी कार्यकर्ता उन्हें नहीं पहचानते।' दो बार के भाजपा सांसद सी पी जोशी को इस साल मार्च में सतीश पूनिया के स्थान पर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article