Hot Seat: कितनी दिलचस्प है मछलीशहर की चुनावी लड़ाई? मैदान में कुल 12 उम्मीदवार; जानें इस सीट का इतिहास

Machhlishahr Election: उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट पर इस बार की चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है। इस सीट से पिछले चुनाव में 181 वोट से जीतकर सांसद चुने जाने वाले बी.पी. सरोज फिर से मैदान में हैं। आपको इस सीट के समीकरण और इतिहास से रूबरू कराते हैं।

Lok Sabha Election 2024: 10 साल पहले बहुजन समाज पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने वाले भोलानाथ (बी.पी. सरोज) एक बार फिर यूपी की मछलीशहर से मैदान में हैं। 2014 में उन्होंने बसपा के टिकट पर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। भाजपा के टिकट पर 2019 में सांसद चुने जाने के बाद इस बार इसी कोशिश में होंगे कि अपनी जीत का सिलसिला को यूं ही जारी रख सकें। हालांकि उनकी राह आसान नहीं है, इस बार इस सीट से 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। आपको इस सीट का समीकरण और चुनावी इतिहास समझाते हैं।

Hot Seat Machhlishahr

इस सीट पर 'सरोज'के बीच चुनावी लड़ाई।

क्या कहता है इस बार मछलीशहर का समीकरण?

पिछले दो बार से मछलीशहर लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। हालांकि पिछले चुनाव में जीत और हार का अंतर महज 181 वोट था। भाजपा ने इस सीट पर मौजूदा सांसद बी. पी. सरोज को दोबारा मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला इस बार समाजवादी पार्टी की प्रिया सरोज से हो जा रहा है। इसके अलावा बसपा ने इस सीट से कृपा शंकर सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed