इलेक्शन

ममता बनर्जी को CM पद से हटाना ही होगा, वरना बांग्लादेशी मुसलमान हमसे छीन लेंगे बंगाल; TMC के खिलाफ लामबंद हिंमता

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर राज्य के संसाधनों को "बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों" के हवाले करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना होगा वरना हम बंगाल गंवा देंगे।

Image

असम के सीएम बिस्वा सरमा (File Image)

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर इन दिनों सियासी माहौल गरम है। टीएमसी राज्य में सत्तारूढ़ रहने के लिए जहां ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं भाजपा भी पश्चिम बंगाल में सीएम की कुर्सी पर नजर गड़ाए हुए है। भाजपा के शीर्ष नेता एक-के बाद एक बंगाल में जनसभाएं और रैलियां कर वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश में लगे हैं। इसी क्रम में, असम में मतदान के बाद अब हिमंता विस्व सरमा बंगाल में एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने यहां एक रैली के दौरान सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला है। हिमंता सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी ने वोट की खातिर राज्य की पूरी भूमि को बांग्लादेशी मुसलमानों के हाथों बेच गिया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर राज्य के संसाधनों को "बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों" के हवाले करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना होगा वरना हम बंगाल गंवा देंगे।

ममता बनर्जी पर करारा हमला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शर्मा ने कालिम्पोंग में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि असम और त्रिपुरा की भाजपा सरकारों ने "बांग्लादेशी मुसलमानों" को भारत में प्रवेश करने से रोका है, जबकि बंगाल में अवैध घुसपैठ जारी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल का पूरा खजाना बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों के लिए आरक्षित कर दिया है। उन्होंने वोट के लिए इस भूमि को बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दिया।

बांग्लादेश मुसलमान हमसे छीन लेंगे बांग्लादेश

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से बनर्जी ने पूरे बंगाल को बर्बाद कर दिया है। हमें ममता बनर्जी को बंगाल के मुख्यमंत्री पद से हटाना होगा, वरना एक दिन बांग्लादेशी मुसलमान हमसे यह राज्य छीन लेंगे। जनसभा में बोलते हुए हिमंत विस्व सरमा ने दावा भी किया कि ममता बनर्जी के कार्यकाल में उत्तर बंगाल में कोई विकास नहीं हुआ। लबंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही हम इस क्षेत्र से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा गोरखालैंड मुद्दे का संवैधानिक समाधान खोजेगी और "गोरखाओं को न्याय दिलाएगी।"

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article