Himachal Pradesh Chunav Exit Poll 2022: किसको मिलेगी हिमाचल प्रदेश की सत्ता? यहां देखें सबसे सटीक एग्जिट पोल

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 5, 2022, 01:25 PM IST

Himachal Pradesh (HP) Vidhan Sabha Chunav/Election Exit Poll Results 2022: हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण के तहत 12 नवंबर को वोट डाले गए थे। इस बार भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। हिमाचल में किसको मिलेगी सत्ता, इसके लिए टाइम्स नाउ नवभारत लाया है सबसे सटीक एग्जिट पोल-

Himachal Pradesh (HP) Vidhan Sabha Chunav/Election Exit Poll Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में वोट डाले गए थे। राज्य में इस बार 75 प्रतिशत से अधिक रिकॉर्ड मतदान हुआ। कुल महिला मतदाताओं में से 76.8 प्रतिशत और पुरुषों में से 72.4 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तीसरे लिंग का मतदान प्रतिशत 68.4 प्रतिशत रहा। हिमाचल प्रदेश के सबसे सटीक‘एग्जिट पोल’ के नतीजे पांच दिसंबर यानि आज शाम साढ़े पांच बजे के बाद हमारे चैनल टाइम्स नाउ नवभारत पर दिखाए जाएंगे। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, आज शाम आने वाले एग्जिट पोल्स में स्थिति साफ हो जाएगी।

Exit Poll

हिमाचल प्रदेश का एग्जिट पोल

कब और कहां देखें टाइम्स नाउ नवभारत का एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ नवभारत आपके लिए उन राज्यों (गुजरात और हिमाचल प्रदेश) से सबसे सटीक एग्जिट पोल लाएगा जहां विधानसभा चुनाव हुए थे। इस एग्जिट पोल का कवरेज सोमवार 5 दिसंबर को शाम 6 बजे से शुरू होगा। टाइम्स नाउ नवभारत हिमाचल प्रदेश एग्जिट पोल 2022 लाइव स्ट्रीम

हमारे चैनल के अलावा इसके सभी सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।

End of Feed