जहां था गढ़ अब वहां से भी कांग्रेस का सफाया, हिमाचल में पीएम मोदी की ललकार

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 9, 2022, 02:32 PM IST

हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण यानी 12 नवंबर को सभी 68 विधानसभाओं के लिए वोट डाले जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को सभी 68 सीटों के लिए मतदान होना है। बीजेपी जहां एक बार फिक सत्ता में वापसी के दावे कर रही है वहीं कांग्रेस का कहना है कि बदलाव होने वाला है,आठ दिसंबर का इंतजार करिए। वहीं आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मुद्दे का हवाला दे खुद की ताजपोशी का दावा कर रही है। 10 नवंबर को भोपुओं का शोर थम जाएगा उससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में थे। सुजानपुर इलाके में उन्होंने पूर्व सैनिकों से मुलाकात की और बाद में एक सभा में कहा कि सरकार बदलने की परंपरा से हिमाचल प्रदेश का नुकसान हुआ है। वो लोगों से अपील करते हैं ऐसी सरकार का चुनाव करें जो डबल इंजन वाली हो।

narendra modi himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश की चुनावी जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी

बिगड़ रही है कांग्रेस की हालत

End of Feed